फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: Fraud in Revenue Minister's area itself, fake leases distributed to 38 people, created panic

MP News: राजस्व मंत्री के क्षेत्र में ही फर्जीवाड़ा, 38 लोगों को बांट दिए फर्जी पट्टे, मचा हड़कंप

Thu, 11 Jul 2024 10:25 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 10:25 PM IST
सार

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के क्षेत्र में भू-धारण अधिकार पत्रों (पट्टा) में धांधली सामने आई है। यहां पटवारी व अन्य जिम्मेदारों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 38 लोगों को धारण अधिकार पत्रों का वितरण कर डाला।

विज्ञापन
MP News: Fraud in Revenue Minister's area itself, fake leases distributed to 38 people, created panic
सीहोर में जमीन का फर्जीवाड़ा सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा अक्सर अपने बयानों में अधिकारियों को फटकारते दिखाई देते हैं। अब करण सिंह वर्मा के क्षेत्र में ही जमीनों का फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां एक पटवारी ने 38 लोगों के फर्जी पट्टे बना दिए। राजस्व मंत्री अपने ही विधानसभा क्षेत्र के भ्रष्टाचार को रोकने में असफल रहे हैं।
विज्ञापन

 
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के क्षेत्र में भू-धारण अधिकार पत्रों (पट्टा) में धांधली सामने आई है। यहां पटवारी व अन्य जिम्मेदारों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 38 लोगों को धारण अधिकार पत्रों का वितरण कर डाला। इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक हितग्राही ने स्वीकृति आदेश व चालान की कॉपी निकालने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में आवेदन दिया। तब पता चला कि भू धारण अधिकार पत्र फर्जी बनाकर दिए गए हैं। इनका कलेक्ट्रेट में कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने मामले को संज्ञान लेते हुए पट्टे बनाने वाले पटवारी को निलंबित कर दिया है ओर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि पटवारी ने मोटी रकम लेकर फर्जी पट्टे बना दिए। पटवारी अधिकांश शर्मा ने ऐसे करीब 38 लोगों के फर्जी पट्टे बनाया जाना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


कलेक्टर ने शुरू कराई जांच, पटवारी निलंबित
पटवारी द्वारा फर्जी तरीके से पट्टे बनाए जाने का मामला उजागर हुआ तो विभाग में हड़कंप मच गया।  कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में ही करीब 38 लोगों को पट्टे बनाए जाने की बात आई है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने पटवारी को तुरंत निलंबित कर दिया है। मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाकर कराई जा रही है। इसमें और भी खुलासे होने की संभावना है, वही विभाग ने इन पट्टे धारकों को नोटिस भी जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टा धारकों को नोटिस जारी
मामले को लेकर इछावर एसडीएम जमील खान ने कहा कि सरकार की भू धारण अधिकार के तहत पट्टों की योजना थी। उसके तहत लोगों ने पट्टों के लिए आवेदन किए थे, जो जांच उपरांत कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत हुए। ऐसे कई मामलों में कलेक्टर द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं की गई, लेकिन ऐसी जानकारी आई है कि कुछ पट्टों को गलत तरीके से पटवारी ने बना दिए हैं।  हमने उनमें नोटिस जारी किए हैं, उनके दस्तावेजों को चेक किया जाएगा। जांच उपरांत निरस्त किए जाएंगे। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed