फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: Fire started pouring petrol on wife in Sehore

MP News: पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, दिल दहलाने वाला वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 24 Sep 2022 05:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 05:23 PM IST
सार

सीहोर में पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पति वारदात के बाद भाग गया और पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल भिजवाया है। 

विज्ञापन
MP News: Fire started pouring petrol on wife in Sehore
सीहोर में पति ने पत्नी को आग लगा दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर में दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। पारिवारिक विवाद में एक महिला को पति ने जिंदा जलाने की कोशिश की। पति ने पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी भाग गया। चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे और आग बुझाई। महिला को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रैफर किया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने देवास से पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सीहोर जिले के थाना कोतवाली इलाके के बारादरी कस्बे का है। नलिन बुधौलिया, टीआई, कोतवाली थाना ने बताया कि यहां रहने वाली दृष्टिहीन कलाबाई मालवीय की 25 वर्षीय बेटी दीक्षा का विवाह उज्जैन के राजेश मालवीय से हुआ था। अनबन होने के कारण दीक्षा कुछ दिनों से मां के पास ही रह रही थी। हालांकि पति यहां आकर भी विवाद करता था और मारपीट भी किया करता था। परेशान दीक्षा ने पुलिस में शिकायत भी कर रखी थी। 
विज्ञापन

 

MP News: Fire started pouring petrol on wife in Sehore
दीक्षा की शादी उज्जैन के राजेश मालवीय से हुई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को राजेश फिर ससुराल पहुंच गया। इस बार वह उसे जान से मारने की नीयत से ही पहुंचा था। वह पेट्रोल लेकर आया था। यहां आने के बाद उसने दीक्षा से फिर विवाद किया। विवाद टालने के लिए दीक्षा बाथरूम में चली गई। तभी राजेश ने ऊपर से पेट्रोल डालकर आग लगा दी और तुरंत भाग निकला। सारा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उधर महिला की चीखें सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और आग बुझाई। महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत खराब होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया है। 




पड़ोसियों के बयान पर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आरोपी पति राजेश मालवीय को देवास जिले से गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed