फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News CM Shivraj says attainment of God is ultimate aim of human life interest of farmers will be paid by go

MP News: शिवराज ने कहा- परमात्मा की प्राप्ति ही मनुष्य के जीवन का अंतिम उद्देश्य, किसानों का ब्याज सरकार भरेगी

Sat, 13 May 2023 09:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 May 2023 09:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, किसानों का ब्याज प्रदेश सरकार की ओर से भरा जाएगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 10 जून से सभी महिलाओं के खाते में राशि डाली जाएगी। गरीब माता-पिता के प्रतिभावान बच्चों की फीस प्रदेश सरकार भरेगी। सीएम चौहान ने देवीलोक के निर्माण के लिए प्रत्येक घर से एक शिला (ईंट) भेंट करने की क्षेत्रवासियों से अपील की। आमोन में महालक्ष्मी नारायण यज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

विज्ञापन
MP News CM Shivraj says attainment of God is ultimate aim of human life interest of farmers will be paid by go
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि परमात्मा की प्राप्ति के लिए तीन मार्ग बताए गए हैं ज्ञान मार्ग, भक्ति मार्ग और कर्म मार्ग। संत ज्ञान मार्ग से ईश्वर को प्राप्त करते हैं, भक्ति मार्ग से भी भगवान की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही कर्म मार्ग से भी ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा, हम सभी को कर्म मार्ग पर चलने की कोशिश करना चाहिए। चौहान बुधनी विकाखण्ड के ग्राम आमोन में महालक्ष्मी नारायण यज्ञ में शामिल हुए एवं संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों की घोषणा भी की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान ने जो काम अपने लिए निश्चित कर दिया है, उसको मेहनत और ईमानदारी से करेंगे तो भगवान को प्राप्त करना आसान होगा। यदि किसान पूरी मेहनत और लगन से खेती करके फसल उगाए, डॉक्टर निस्वार्थ भाव से मरीजों का इलाज करें और शिक्षक ईमानदारी से बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंगे तो कर्म के मार्ग पर चलते हुए ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एक जमाना था, जब महिलाएं घर से नहीं निकलती थी। पुरुष ही अक्सर चुनाव लड़ा करते थे। मैंने महिला सशक्तिकरण के लिए चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। इसके फलस्वरूप आज अनेक नगर एवं ग्राम पंचायतों में महिलाएं जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा कर रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहने अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को खुद ही पूरा कर सके, इसके लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई गई है। सभी महिलाओं के पंजीयन का कार्य सुनिश्चित किया गया है और 10 जून से पात्र महिलाओं के खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि लाड़ली बहना योजना के तहत डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गरीब माता-पिता के प्रतिभावान बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी चलाई जा रही है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा विद्यार्थियों की फीस भरी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को ब्याज की चिंता से मुक्ति दिलाने के लिए डिफाल्टर किसानों का ब्याज भी प्रदेश सरकार द्वारा भरा जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सलकनपुर में देवीलोक बनने जा रहा है। इसके लिए सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि 16 मई से गांव-गांव में रथ आएगा, जिसमें सभी को हर घर से एक शिला (ईंट) देवी लोक के लिए भेंट करना है। ताकि देवीलोक के निर्माण में सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव में भी सभी लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाए और देवी विजयासन का आशीर्वाद प्राप्त करें।


मुख्यमंत्री चौहान ने महालक्ष्मी नारायण यज्ञ में महंत नरेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज, महंत महावीरदास ब्रह्मचारी जी महाराज, मानस मोहिनी संध्या तिवारी जी से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री तथा सिलवानी विधायक रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed