फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: Blind murder exposed in Sehore, friend killed himself for Rs 1.5 lakh

MP News: सीहोर में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, डेढ़ लाख रुपये के लिए दोस्त ने ही उतार दिया मौत के घाट

Mon, 27 Feb 2023 07:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 27 Feb 2023 07:06 PM IST
सार

सीहोर में पैसे की खातिर एक दोस्त ने दूसरे की जान ले ली। लंबे समय तक पुलिस भी उस तक नहीं पहुंच सकी। सात दिन बाद पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा किया है।
 

विज्ञापन
MP News: Blind murder exposed in Sehore, friend killed himself for Rs 1.5 lakh
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर में उधारी का डेढ़ लाख रुपया मांगे जाने से परेशान एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के लंबे हाथों से वह बच नहीं सका। पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 20 फरवरी को मंडी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लच्छू यादव के खेत में राधेश्याम बिहार कालोनी मुगीसपुर के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की मोटर साइकिल व कपड़े के आधार पर उसकी शिनाख्त दीपक वर्मा पिता विनोद वर्मा उम्र 22 साल निवासी हसनाबाद थाना कोतवाली सीहोर के रूप में की। उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। शुभम वर्मा की सूचना पर मर्ग कायम कर प्रथमदृष्टया हत्या का मामला पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भादंवि कायम किया गया।
विज्ञापन


एसपी ने जांच के लिए बनाई थी टीमें  
मामले की गंभीरता को देखते हुये सीहोर के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश पर एएसपी गीतेश गर्ग एवं सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में टीम बनाई गई। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संजय वर्मा पिता लक्ष्मीनारायण वर्मा 24 साल निवासी ग्राम खंडवा थाना श्यामपुर जिला सीहोर को हिरासत में लिया गया। उससे योजनाबद्ध तरीके से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधारी के पैसे को लेकर था विवाद
जांच में पता चला कि आरोपी संजय वर्मा को मृतक दीपक वर्मा ने डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। उधारी के पैसे के लिये दीपक बार-बार उल्टा सीधा बोलता था। इसी से परेशान होकर संजय ने दीपक वर्मा को जान से मारने का प्लान बनाया। 19 फरवरी को दीपक ने पैसो के लिए फोन किया तो आरोपी ने उसे चौपाल सागर पर मिलने को बुलाया। दीपक वहां पहुंचा तो वह नशे में था। संजय ने उसे गुमराह किया और राधेश्याम विहार कालोनी मुगीसपुर के पास खाली पड़े खेत ले गया। वहां लेटने को कहा और खेत में ही पड़े पत्थर से चेहरे को कुचलकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद अपनी बाइक से घर आ गया।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed