फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP NEWS: A gang of thieves from Rajasthan used to come to Madhya Pradesh and commit thefts, 5 arrested

MP News: राजस्थान का चोर गिरोह मध्य प्रदेश में आकर करता था चोरी, हरियाणा से जब्त किए 300 पाइप, पांच को पकड़ा

Wed, 25 Jun 2025 04:33 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 25 Jun 2025 04:33 PM IST
सार

आष्टा पुलिस ने अंतरराज्यीय पाइप चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर राजस्थान के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 300 चोरी किए गए पाइप, एक ट्रक और एक कार जब्त की गई। ये पाइप पेयजल परियोजना के थे और हरियाणा के हिसार में छिपाए गए थे। पुलिस जांच जारी है। 

विज्ञापन
MP NEWS: A gang of thieves from Rajasthan used to come to Madhya Pradesh and commit thefts, 5 arrested
पुलिस ने जब्त किए पाइप और ट्रक, कार।

विस्तार

आष्टा पुलिस ने अंतरराज्यीय पाइप चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 300 लोहे के पाइप, एक कार और ट्रक जब्त किया गया है। अंतरराज्यीय चोर गिरोह राजस्थान का है, जो मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से चोरी कर माल को हरियाणा में छिपाकर रखता था। इस गिरोह तक पहुंचने के लिए पुलिस की सात टीम करीब 10 दिन अलर्ट पर रहीं। नतीजन गिरोह पाइप चोरी करते रंगेहाथ पकड़ आया।

विज्ञापन


आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि 300 पाइप चोरी करने वाला गिरोह राजस्थान से चोरी करने आता था, चोरी से पहले दिन रैकी की जाती थी और फिर रात में पाइप चोरी कर ले जाते थे। हरियाणा के हिसार से जब्त 300 पाइप दो बार में चोरी किए गए थे। आष्टा से 100 और सिद्दीकीगंज से 200 पाइप चोरी गए थे। यह पाइप 1400 करोड़ की आष्टा-रानीपुर पेयजल परियोजना के लिए खरीदे गए थे। आष्टा विकासखण्ड में पेयजल परियोजना के तहत करीब 60 टंकियों का निर्माण किया जा रहा है, यह पाइप इन टंकियों तक मैन लाइन से पानी पहुंचाने के लिए निर्माण एजेंसी ने खरीदे थे। 10 जून 2025 को पाइप चोरी होने के बाद फरियादी मनीष विश्वकर्मा ने थाना आष्टा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि ग्राम भीमपुरा में नल-जल योजना के लिए रखे गए 100 पाइप चोरी हो गए हैं। विवेचना में यह भी सामने आया कि थाना सिद्दीकगंज क्षेत्र से 200 पाइप चोरी किए गए थे। प्रकरण में पुलिस ने अपराध क्रमांक 292/25, धारा 303(2),34,112 बीएनएस तथा तथा थाना सिद्दीकगंज में अपराध क्रमांक 108/25 धारा 303(2), 34, 112 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के हिसार से जब्त किए पाइप
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि आरोपी हरियाणा के हिसार में चोरी किए गए पाइपों का स्टॉक कर रहे हैं। यहां से एक साथ किसी कंपनी को बेचने की योजना थी। पुलिस टीम आरोपियों को साथ लेकर हिसार गई, जहां से उनकी निशानदेही पर पाइप जब्त किए। पुलिस ने जब्त 300 पाइप की कीमत 30 लाख रुपए आंकी है। आरोपियों के कब्जे से ट्रक कीमत करीब 30 लाख, कार कीमत पांच लाख रुपए का मशरुका भी जब्त किया गया है।


ये भी पढ़ें-  'संवाद' में हिस्सा लेंगी अनुप्रिया पटेल; सेहतमंद प्रदेश और विकसित भारत का खाका पेश करेंगी

पुलिस ने पाइप चोरी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
एसडीओपी अमलकर ने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले भोपाल नाका आष्टा पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज देखे। इसमें वारदात के समय राजस्थान का एक ट्रक पाइप लेकर निकलते हुए दिखा। ट्रक का नंबर सीसीटीवी में स्पष्ट दिख गया। पुलिस ने डीटीओ की मदद से ट्रक के ऑनर का पता किया। मामला राजस्थान के अलवर से जुड़ा निकला। पुलिस ने तत्काल अलवर में एक मुखबिर को सक्रिय किया। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी फिर से रैकी करने आने वाले थे। आरोपी रैकी करने के लिए आए, पुलिस ने तत्काल सात अलग-अलग टीम बनाई और आरोपी जैसे ही देवनखेड़ी जोड़ के पास चोरी की फिराक में आए पांच आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा एक ट्रक व कार के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

ये आरोपी पुलिस ने किए गिरतार
पुलिस ने मामले में शहजाद (36) पिता बबन, आदिल (18) पिता आबिद और शहजाद उर्फ भोला (29) पिता हक्कु तीनों निवासी शहजपुर राजस्थान, हाकम (32) पिता नसरु खां और वाजिद (19) पिता नसरु खां दोनों निवासी बदोपुर, जिला नूंह, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed