फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP NEWS: 65-year-old Mohan Parashar becomes gold medalist in Asian Weightlifting Competition

MP NEWS: एशियन वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में 65 वर्षीय मोहन पाराशर बने गोल्ड मेडलिस्ट, कतर में बजाया भारत का डंका

Thu, 29 May 2025 06:52 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 29 May 2025 06:52 PM IST
सार

सीहोर जिले के 65 वर्षीय मोहन पाराशर ने कतर के दोहा में हुई एशियन मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 138 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। अब तक 100 से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुके पाराशर ने देश का नाम रोशन किया। शुक्रवार को उनका भव्य स्वागत होगा। 

विज्ञापन
MP NEWS: 65-year-old Mohan Parashar becomes gold medalist in Asian Weightlifting Competition
गोल्ड मेडलिस्ट, मोहन पाराशर

विस्तार

उम्र सिर्फ एक संख्या है... यह कहावत सीहोर जिले के ग्राम बिलकिसगंज के मोहन पाराशर ने सच कर दिखाई है। कतर के दोहा में आयोजित एशियन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 65 वर्षीय मोहन पाराशर ने गोल्ड मेडलिस्ट बनकर भारत का डंका बजाया है।

विज्ञापन


65 वर्ष की आयु में जब अधिकतर लोग अपने शरीर की सीमाओं को स्वीकार कर बैठते हैं। तब मोहन पाराशर ने अपने अटूट संकल्प, अनुशासन और आत्मबल से न सिर्फ जीवन को चुनौती दी, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपने शहर, राज्य और देश का नाम रोशन किया। उन्होंने यह शानदार प्रदर्शन फर्स्ट एशियन मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप जो कतार के दोहा में 28 से 31 में आयोजित की जा रही है उसमें भारत के मोहन पाराशर ने 89 किलोग्राम भार वर्ग में 138 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता है। आज भी इस उम्र में युवाओं की तरह प्रदर्शन करने वाले श्री पाराशर क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं। शुक्रवार को उनके लौटने पर ग्राम बिलकिसगंज में जोरदार स्वागत किया जाएगा। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। खास बात यह है कि प्रतियोगिता के पहले ही दिन भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में सफलता अर्जित की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-65 की उम्र में नया कीर्तिमान! वेट लिफ्टर मोहन पाराशर एशियन चैंपियनशिप में देश का करेंगे प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 100 से अधिक गोल्ड मेडल जीते
पाराशर ने मेहनत और जज्बे का परिणाम यह रहा कि उन्होंने विभिन्न स्तरों पर आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में मात्र 13 साल की आयु में भाग लेना शुरू किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से शुरू होकर वे धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंच गईं। अब तक वे 100 से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इन पुरस्कारों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र में 30 मई से होने वाली कथा अब सीहोर में होगी, पं. मिश्रा ने इसलिए लिया ये फैसला

प्रतियोगिता में शामिल हुए थे 15 देश के वेट लिफ्टर
फर्स्ट एशियन मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप कतार के दोहा में आयोजित प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में भारत के अलावा चाइना, पाकिस्तान, जापान, ईरान, इराक, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, नेपाल आदि के वेट लिफ्टिर इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे, लेकिन प्रतियोगिता के पहले ही दिन 65 से 69 आयु वर्ग में 138 किलोग्राम वजन उठाकर मोहन पाराशर ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनके शुक्रवार को लौटने पर क्षेत्रवासियों के द्वारा स्वागत और सम्मान किया जाएगा।

गोल्ड मेडलिस्ट, मोहन पाराशर

गोल्ड मेडलिस्ट, मोहन पाराशर

 

गोल्ड मेडलिस्ट, मोहन पाराशर

गोल्ड मेडलिस्ट, मोहन पाराशर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed