फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP Election: Four seats of Sehore, Sudesh Rai spent Rs 25 lakh in campaign while CM Shivraj spent Rs 11 lakh.

MP Election: सीहोर की चार सीटें, सुदेश राय ने प्रचार में लगाए 25 लाख रुपये तो सीएम शिवराज ने 11 लाख किए खर्च

Thu, 16 Nov 2023 09:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 09:55 PM IST
सार

सीहोर जिले की चार विधानसभा में उतरे 39 प्रत्याशियों में भाजपा के सुदेश राय ने सबसे ज्यादा 25 लाख रुपये खर्च किए। जबकि सबसे कम खर्च बुधनी से निर्दलीय प्रत्याशी हेमराज पेठारी द्वारा 5000 रुपये व्यय किए। 

विज्ञापन
MP Election: Four seats of Sehore, Sudesh Rai spent Rs 25 lakh in campaign while CM Shivraj spent Rs 11 lakh.
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा निर्वाचन के तहत सीहोर जिले की चारों विधानसभा के प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान किए गए व्यय की जानकारी दी गई। जिले की चार विधानसभा में उतरे 39 प्रत्याशियों में भाजपा के सुदेश राय ने सबसे ज्यादा 25 लाख रुपये खर्च किए। दूसरे नंबर पर इछावर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी करण सिंह वर्मा ने 19 लाख रुपये खर्च किए। जबकि सबसे कम खर्च बुधनी से निर्दलीय प्रत्याशी हेमराज पेठारी द्वारा 5000 रुपये व्यय किए। वहीं हाई प्रोफाइल सीट बुधनी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 11,34,779 रुपये चुनाव में खर्च किए।
विज्ञापन


बुधनी का लेखा-जोखा
बता दें कि जिले में इस बार 39 प्रत्याशियों में से सबसे ज्यादा 12 प्रत्याशी बुधनी विधानसभा क्षेत्र से उतरे थे। बुधनी विधानसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ने 7,65,457, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने 11,34,779, आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दिनेश आजाद ने 69,900, राइट टू रिकॉल पार्टी के धर्मेन्द्र सिंह पंवार द्वारा 45,150, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ओबीसी प्रहलाद चौरसिया द्वारा 1,17,650, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद द्वारा 88,050, निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रशीद द्वारा 10,385, निर्दलीय प्रत्याशी छोटेलाल द्वारा 17,750, निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम नारायण द्वारा 39,050, निर्दलीय प्रत्याशी बृजमोहन धुर्वे द्वारा 2,31,135, निर्दलीय प्रत्याशी विजय नंदन द्वारा 64,800 तथा द्वारा हेमराज पेठारी द्वारा 5000 रुपये का व्यय किया गया।
विज्ञापन


आष्टा विधानसभा के प्रत्याशियों ने किया व्यय
आष्टा विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कमल सिंह चौहान ने 15,73,914, बहुजन समाज पार्टी के बद्रीलाल कटारिया ने 62,316, निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कुमार दामड़िया द्वारा 31,953, आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अजय परमार द्वारा 1,18,726, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा 18,29,036, समता समाधान पार्टी के प्रत्याशी सोभाल सिसोदिया द्वारा 5200, राष्ट्रीय जन आवाज पार्टी के प्रत्याशी कमलसिंह जांगड़ा द्वारा 36,556, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आम्बाराम मालवीय द्वारा 1,60,913 तथा निर्दलीय प्रत्याशी नरेशचंद सूर्यवंशी द्वारा 39,700 रुपये का व्यय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इछावर विधानसभा में खर्च
इछावर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करण सिंह वर्मा ने 19,35,306, कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल ने 11,84,060, आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जितेन्द्र तमोलिया ने 3,47,926, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हरिप्रसाद द्वारा 84,200, प्रत्याशी अजब सिंह मेवाड़ा द्वारा 2,09,647, वा. मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी धुलसिंह द्वारा 10,200, गुरमीत सिंह गांधी द्वारा 10,200, जैनसिंह 4,11,500, दौलतसिंह द्वारा 56,400, मोहनसिंह द्वारा 30,100, रमेश बारेला द्वारा 84,000 रुपये का व्यय किया गया।


सीहोर विधानसभा के प्रत्याशियों ने इतना किया खर्च
सीहोर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुदेश राय ने 25,13,223, कांग्रेस के प्रत्याशी शशांक सक्सेना ने 17,67,966, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कमलेश दोहरे 5,55,882, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. अकरम खां द्वारा 5,20,704, निर्दलीय प्रत्याशी मोह. अकरम कुरैशी द्वारा 60,350, राष्ट्रीय नवजागरण पार्टी की प्रत्याशी अनुपमा तिवारी द्वारा 47,950 तथा निर्दलीय प्रत्याशी आकाश शर्मा द्वारा 1,02,950 रुपये का व्यय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed