फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP Election 2023: Shivraj cast his vote with his family in village Jait of Budhni Assembly

MP Election 2023: बुधनी विधानसभा के ग्राम जैत में शिवराज ने सपरिवार डाला वोट; सीहोर में 11 बजे तक 31.99% मतदान

Fri, 17 Nov 2023 12:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Nov 2023 12:29 PM IST
सार

MP Assembly Election 2023: सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने गांव जैत में परिवार समेत मतदान किया। वहीं, जिले में 11 बजे तक 31.99% मतदान हो चुका है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Shivraj cast his vote with his family in village Jait of Budhni Assembly
ग्राम जैत में वोट डालने पहुंचे सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। हाई प्रोफाइल सीट बुधनी विधानसभा क्षेत्र से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने गांव जैत में परिवार समेत मतदान किया। वोटिंग के पहले वे नर्मदा पूजन करने पहुंचे। इस दौरान पत्नी साधना सिंह ने उनका मुंह भी मीठा कराया। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। जिले में 1,238 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 307 क्रिटिकल है। सीहोर जिले की चार विधानसभा सीटों में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। जिले में कुल 39 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिले में सुबह सात से 11 बजे तक - 31.99% मतदान हुआ।

विज्ञापन


विधानसभा का वोट प्रतिशत
आष्टा विधानसभा में सुबह सात से नौ बजे तक - 12.69%
इछावर विधानसभा में सुबह सात से नौ बजे तक - 14.65%
बुधनी विधानसभा में सुबह सात से नौ बजे तक - 14.3%
सीहोर विधानसभा में सुबह सात से नौ बजे तक - 6.07%

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed