फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP Election 2023 Jitu Patwari says Shivraj government has done so many scams that I get tired of telling them

MP Election 2023: जीतू पटवारी बोले- शिवराज सरकार ने इतने घोटाले किए हैं कि मैं बताते-बताते थक जाता हूं

Wed, 04 Oct 2023 08:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 04 Oct 2023 08:57 PM IST
सार

MP Election 2023: सीहोर जिले में निकाली गई जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेसियों का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि इस बार करण सिंह वर्मा की उम्मीदवारी खतरे में है। साथ ही कहा, शिवराज सरकार ने इतने घोटाले किए हैं कि मैं बताते-बताते थक जाता हूं।

विज्ञापन
MP Election 2023 Jitu Patwari says Shivraj government has done so many scams that I get tired of telling them
सीहोर में जन आक्रोश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा बुधवार को सीहोर के इछावर विधानसभा पहुंची। इस मौके पर पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में शामिल कांग्रेसी जनों ने यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसी जनों का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


बुधवार को शाम चार बजे क्षेत्र के भाऊखेड़ी में यात्रा भव्य आमसभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर क्षेत्र की दुर्दशा देखते हुए कहा कि यहां पर कई साल से विकास कार्य नहीं हुए हैं। इस बार तो भाजपा विधायक करण सिंह वर्मा की उम्मीदवारी खतरें में है। शिवराज सिंह चौहान  और भाजपा सरकार की विदाई तय है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा जन आक्रोश यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है।
विज्ञापन




जन आक्रोश यात्रा इछावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भावखेड़ी में पहुंची, जहां इछावर के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल द्वारा पूर्व मंत्री जीतू पटवारी एवं कांग्रेस के नेताओं का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। वहीं, जीतू पटवारी ने भाजपा से इछावर विधायक करण सिंह वर्मा पर कई जुबानी हमले बोले और कहा कि इस बार पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक करण सिंह वर्मा का टिकट कटने वाला है। कांग्रेस का विधायक जो बनेगा वो मंत्री बनने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जीतू पटवारी ने यह तक कहा कि मंत्री बनने में कुणाल चौधरी का नंबर भी नहीं लगेगा। लेकिन इछावर से जो विधायक बनेगा, वह मंत्री बनेगा। पूर्व मंत्री पटवारी ने मंच से ही शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने कितने घोटाले किए हैं कि मैं बताते-बताते थक जाता हूं। लाड़ली बहना योजना को लेकर पटवारी ने बताया कि 1000 रुपये लाड़ली बहन को दिए जा रहे हैं। 1100 रुपये गैस टंकी के माध्यम से लिए जा रहे हैं। रक्षाबंधन के लिए जो 250 रुपये डाले थे, इन रुपयों में एक किलो मिठाई नहीं खरीद सकते। 400 रुपये से कम की एक किलो मिठाई नहीं आ रही है। यह भी बहनों की अब याद आ रही है। अब शिवराज की सरकार जा रही है और कमलनाथ की सरकार आ रही है। शिवराज सरकार घोटाले की सरकार है। जैसा की शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भार्ती घोटाला, पटवारी भार्ती घोटाला, व्यापम घोटाला।


साथ ही पटवारी ने किसानों की दुर्दशा के बारे में मंच से भाषण में कहा कि गेहूं की कीमत एमएसपी 3000 रुपये कर दी जाए, जिससे किसान आत्मनिर्भर बन जाएं। लेकिन भ्रष्टाचारी सरकार ने मेरी एक न सुनी। पटवारी ने कहा कि मोदी सरकार जुमलेबाजी करती है, किसानों की आय को दोगना का वादा 2022 तक किया था, लेकिन जैसे ही किसानों की फसल के दाम बढ़ते हैं। उन पर निर्यात के लिए बड़ी मात्रा में टैक्स लगा दिए जाता है। इस मौके पर बुधवार को जन आक्रोश यात्रा क्रिसेंट चौराहे से होते हुए शाम चार बजे भाऊखेड़ी पहुंची। जहां पर पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रभारी बाबूलाल यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर, कैलाश परमार, राजीव गुजाराती, मनोज परमार, घनश्याम मीणा, बलवान पटेल, संतोष पटेल, विजेन्द्र तिवारी, अक्षय परमार, नरेन्द्र परमार, आशीष परमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed