{"_id":"653f84826c7423b36f03fdd8","slug":"mp-election-2023-cm-shivraj-filed-nomination-from-budhni-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp election 2023: पत्नी साधना के साथ पहुंचे सीएम शिवराज ने बुधनी से भरा पर्चा, कुलदेवी-देवता का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp election 2023: पत्नी साधना के साथ पहुंचे सीएम शिवराज ने बुधनी से भरा पर्चा, कुलदेवी-देवता का लिया आशीर्वाद
Mon, 30 Oct 2023 03:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 30 Oct 2023 03:57 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए आज आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इसके पहले उन्होंने मां नर्मदा, कुल देवी देवता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने भरा पर्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सोमवार को बुधनी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनकी पत्नी साधना सिंह भी उनके साथ मौजूद रहीं। सीएम शिवराज गाजे बाजे के साथ बुधनी निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर आर एस बघेल के पास अपना फॉर्म जमा करवाया।
विज्ञापन
लाडली बहने भी अपने शिवराज भइया का फॉर्म भरवाने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचीं थीं। इससे पहले सीएम अपने पैतृक गांव जैत पहुंचे। यहां उन्होंने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने अपने कुल देवी-देवता और हनुमान मंदिर में भी पूजा कर आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने सलकनपुर पहुंचकर देवी दर्शन किए। इसके बाद बुधनी पहुंचकर अपना परचा जमा किया।
विज्ञापन
ये बोले सीएम
परचा जमा करने से पहले जैत में पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, पुण्यभूमि वो माटी जिसके अशीर्वाद से प्रदेश की जनता की सेवा का इतना काम कर पाया, आज यहां प्रणाम करने आया हूं। अपने ग्रामवासियों की शुभकामनाएं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आज मैं नामांकन फ़ॉर्म जमा कर रहा हूं। सीएम ने रोड शो और जन सभा को संबोधित भी किया।
विज्ञापन
ये रहा था पिछला परिणाम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2018 का विधानसभा चुनाव भी बुधनी से लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के अरुण यादव को भारी मतों से पराजित किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक लाख 23 हजार से अधिक वोट मिले थे, जबकि अरुण यादव के खाते में करीब 65 हजार वोट आए थे। इस बार कांग्रेस ने टीवी स्टार विक्रम मास्टल को सीएम के सामने चुनाव मैदान में उतारा है। विक्रम रामायण सीरियल में हनुमान का किरदार निभाते हैं।
अब वोट डालने आऊंगा
सीएम ने कहा कि बुधनी की जनता ही मेरा परिवार है, ये ही शिवराज हैं, यहां के नागरिकों ने मुझे हमेशा प्रेम और स्नेह दिया है, उनके आशीर्वाद से ही आज मैं इस मुकाम पर हूं और प्रदेश की सेवा कर पा रहा हूं, यहां का चुनाव जनता ही लड़ेगी। मैं तो वोट डालने आऊंगा। उन्होंने कहा हमें अभी बहुत काम करना है, इसलिए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरूरी है।
