फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Liquor shops went at 9.49 percent less in Sehore, target was 246 crores, auctioned for 223 crores

नई शराब नीति: सीहोर में 9.49 प्रतिशत कम पर गई शराब दुकानें, 246 करोड़ का था लक्ष्य, 223 करोड़ में हुई नीलामी

Mon, 03 Apr 2023 06:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 06:45 PM IST
सार

सीहोर जिले में तय लक्ष्य 246 करोड़ से करीब 23 करोड़ रुपये कम में शराब दुकानों की नीलामी हुई है। इस बार सीहोर जिले की शराब दुकानें 9.49 प्रतिशत कम दर पर नीलाम की गई हैं। 

विज्ञापन
Liquor shops went at 9.49 percent less in Sehore, target was 246 crores, auctioned for 223 crores
liquor shop

विस्तार

राज्य सरकार ने शराब से ज्यादा आय करने के लिए नई शराब (आबकारी) नीति बनाई। इसमें शराब दुकानों की नीलामी में 10 प्रतिशत ज्यादा दर की वृद्धि की गई, लेकिन इस बार सरकार की नई शराब नीति घाटे का सौदा साबित हो गई। यही कारण है कि सीहोर जिले में हमेशा प्लस में जाने वाली शराब दुकानें इस बार कम कीमत पर नीलाम हुईं। सीहोर जिले में तय लक्ष्य 246 करोड़ से करीब 23 करोड़ रुपये कम में शराब दुकानों की नीलामी हुई है। इस बार सीहोर जिले की शराब दुकानें 9.49 प्रतिशत कम दर पर नीलाम की गई हैं। 
विज्ञापन


सरकार ने नई शराब नीति बनाई है। इसमें तय किया गया है कि जिले की शत-प्रतिशत शराब दुकानों में से यदि 70 प्रतिशत शराब दुकानें रिन्यू होंगी तो उन्हें गत वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक की राशि देनी होंगी। सीहोर जिले में करीब 74 प्रतिशत शराब की दुकानों का रिन्यूवल किया गया है। जिले में कुल 22 समूहों की 71 दुकानें हैं। इनमें से 15 शराब की दुकानें ऐसी रहीं, जिनको सरकार को पिछले वर्ष की तुलना में कम कीमत पर नीलाम करना पड़ा।
विज्ञापन


इतनी होनी थी आय, लेकिन नहीं हुई
सीहोर जिले के 22 समूहों की 71 शराब दुकानों की नीलामी से आबकारी विभाग ने वर्ष 2023-24 के लिए 2 अरब 46 करोड़ 49 लाख 13 हजार 342 का लक्ष्य तय किया था, लेकिन सरकार को इन शराब दुकानों से कुल 2 अरब 23 करोड़ 11 लाख 74 हजार 19 की राशि मिली है। सीहोर जिले में वर्ष 2022-23 में शराब दुकानों से 0.44 प्रतिशत का घाटा हुआ था, लेकिन इस बार ये घाटा बढ़कर 9.49 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दुकानें हुईं कम कीमत पर
सीहोर जिले के 22 समूहों की 71 शराब दुकानों में से 74  प्रतिशत दुकानें तो हर साल से 10 प्रतिशत अधिक की राशि पर रिन्यू की गई है, लेकिन जिले की आष्टा, नसरूल्लागंज, इछावर तहसील की शराब दुकानों में से करीब 15 दुकानें ऐसी रहीं, जिन्हें कम कीमत पर दिया गया है। इनमें आष्टा शहर का एक ग्रुप 10 प्रतिशत ज्यादा राशि में रिन्यू हुआ, लेकिन एक अन्य ग्रुप कम कीमत पर गया। डोडी की चार शराब दुकानें भी कम कीमत पर गईं। इसी तरह इच्छावर का ग्रुप भी माइनेस में रहा तो वहीं नसरुल्लागंज में भी शराब आवंटित की गई है। दुकानें कम कीमत पर नीलाम हुई हैं।

कम कीमत में नीलामी का कारण
सरकार ने नई आबकारी नीति में एमएसपी एवं मूल्य के बीच का अंतर भी घटा दिया है, इसके कारण शराब दुकानें संचालित करने वालों को भी इसमें अब ज्यादा लाभ नहीं रहा। सीहोर जिले में जो दुकानें संचालित हो रही हैं वे कम कीमत पर गई हैं। यही कारण है कि जिले की यह शराब दुकानें कम कीमत पर नीलम हुई।


टेंडर प्रक्रिया से किया आवंटन
इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी कीर्ति दुबे का कहना है कि ओपन टेंडर प्रक्रिया के अनुसार शराब दुकानों का आवंटन किया गया है। जिले में जिन लोगों ने टेंडर डाले थे वे कम कीमत के आए थे उन्हें निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद फिर से टेंडर प्रक्रिया की गई। उनमें जो लोग शामिल हुए थे उन्हें शराब की दुकाने आवंटित की गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed