फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Ichhawar Tehsil tops the state in resolving revenue cases.

MP News: राजस्व प्रकरणों के निराकरण में इछावर तहसील प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर प्रवीण सिंह ने दी बधाई

Sat, 24 Feb 2024 08:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 Feb 2024 08:32 PM IST
सार

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 29 फरवरी को वीसी के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इस कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम तथा जनपद सीईओ को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए।

विज्ञापन
Ichhawar Tehsil tops the state in resolving revenue cases.
राजस्व प्रकरणों के निराकरण में इछावर तहसील प्रदेश में अव्वल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख में इन्द्राज त्रुटियों को ठीक करने के उद्देश्य से प्रदेश शासन द्वारा 15 जनवरी से 29 फरवरी तक राजस्व महाभियान चलाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने वीसी के माध्यम से राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों की  वीसी के माध्यम से बैठक आयोजित कर इस अभियान के अंतर्गत राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की विस्तृत से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीसिंह ने महाअभियान के तहत राजस्व प्रकरण के निराकरण में इछावर तहसील प्रथम स्थान पर आने पर उन्होंने संबंधित राजस्व अधिकारियों को बधाई देते हुए इसी तरह तत्परता और गंभीरता से राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के लिए कहा है ।

विज्ञापन

कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व महाभियान अंतर्गत अनुभागवार अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराने, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सेचुरेशन एवं समग्र का आधार से ई-केवाईसी और खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग, नक्शा शुध्दिकरण, फौती नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, उत्तराधिकार नामांकन, आरसीएमएस में लंबित प्रकरणों सहित आमजनों की राजस्व से संबंधित समस्याओं के निराकरण एवं की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए।

विज्ञापन

मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें
कलेक्टर श्रीसिंह ने व्हीसी के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने चल रहे अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए जा रहे हैं तथा जांच की जा रही है। यह प्रभावी रूप से की जाए तथा इसके परिणाम दिखाई दें। उन्होंने मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वीसी के दौरान जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, एसडीएम तन्मय वर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed