फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP handed over the command of BJP District President to Naresh Mewada

Sehore News: भाजपा ने नरेश मेवाड़ा को सौंपा जिलाध्यक्ष का पद, इस महिला नेत्री के नाम का फर्जी पत्र हुआ था जारी

Fri, 17 Jan 2025 08:20 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सी Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2025 08:20 AM IST
सार

नरेश मेवाड़ा भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं और नगरपालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब उन्हें सीहोर जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
BJP handed over the command of BJP District President to Naresh Mewada
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के लिए सीहोर जिलाध्यक्ष का पद गले की हड्डी बनता जा रहा था। हर रोज कोई न कोई नया नाम सामने आ रहा था। एक दिन पहले फर्जी पत्र जारी हो गया, जिसमें बुदनी की आदिवासी वित्त विकास निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला को सीहोर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त बताया जा रहा था। अंतत: भाजपा ने गुरुवार रात को भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


नरेश मेवाड़ा भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं और नगरपालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस नियुक्ति से पहले पार्टी ने एक व्यापक चयन प्रक्रिया अपनाई। भाजपा ने विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए, जिन्होंने स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। यह प्रक्रिया कुछ समय से चल रही थी, जिसके कारण नए अध्यक्ष की घोषणा में देरी हुई। मेवाड़ा की नियुक्ति से पार्टी संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उनके अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष को करना पड़ा था खंडन
दरअसल, बुधवार को शरारती तत्वों ने भाजपा संगठन प्रभारी के नाम से एक फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर दिया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल गया। इस फर्जी पत्र में बुदनी की आदिवासी वित्त विकास निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला को सीहोर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त बताया गया था। इस पत्र के वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद, न केवल भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, बल्कि कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने इसे फर्जी बताते हुए सीहोर जिलाध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा से इनकार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने प्रेस रिलीज जारी कर पत्र का खंडन किया। साथ ही, सोशल मीडिया पर पत्र को जारी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही। हालांकि, इस फर्जी नियुक्ति पत्र ने राजनैतिक गलियारों और भाजपा नेताओं में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed