फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Farmers in trouble, wheat purchase postponed in Madhya Pradesh, officers said – dry wheat and bring it

MP Wheat: मुसीबत में किसान, मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी स्थगित, अफसरों ने कहा— गेहूं सुखाकर लाएं

Mon, 27 Mar 2023 11:59 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 27 Mar 2023 11:59 PM IST
सार

हालिया बारिश ने किसानों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। गेहूं खरीदी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। अब 28 से 31 मार्च तक गेहूं की खरीदी नहीं होगी। किसानों से कहा गया है कि वे अपना गेहूं सुखाकर लाएं। 

विज्ञापन
Farmers in trouble, wheat purchase postponed in Madhya Pradesh, officers said – dry wheat and bring it
बारिश से गिरी गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बारिश के कारण पहले से ही किसान गेहूं उपज का रंग फीका पड़ने से परेशान हैं। अब किसानों के सामने एक बार फिर परेशानी सामने आ गई है। अबकी बार ये परेशानी मौसम के कारण नहीं शासन ने दी है। शासन ने चार दिन के दिन के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी स्थगित कर दी है। सरकार का कहना है समर्थन मूल्य पर नमीयुक्त अमानक गेहूं विक्रय के लिए पहुंच रहा है।

विज्ञापन


सीहोर जिले में गत दिनों असामयिक वर्षा के कारण अनेक जगह गेहूं की फसल हवा आंधी में आड़ी होने के साथ ही बारिश से भीग गई थी। किसानों ने जैसे-तैसे अपनी फसल को खेतों से काटकर खलियानों में एकत्रित किया और समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन किसानों के सामने एक बार फिर से समस्या खड़ी हो गई। शासन ने किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं क्रय करना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


शासन का कहना है कि गेहूं में नमी की मात्रा बढ़ जाने से उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर नमीयुक्त अमानक गेहूं विक्रय के लिए पहुंच रहा है। इसके कारण भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफएक्यू गुणवत्ता के गेहूं की खरीदी संभव नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन के स्लॉट निरस्त किए
किसानों को अपने गेहूं को सुखाकर गेहूं विक्रय का अवसर प्रदान करने के लिए 28 मार्च से 31 मार्च तक गेहूं उपार्जन कार्य स्थगित किया गया है। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों द्वारा इस अवधि में गेहूं विक्रय के लिए किए गए स्लॉट बुकिंग को निरस्त किया गया है। किसानों द्वारा सुविधा अनुसार पुन: स्लॉट बुकिंग की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed