फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Emergency landing of kamal naths helicopter while returning from indore to bhopal

MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ के उड़नखटोले की इमरजेंसी लैंडिंग, अचानक सीहोर में उतारना पड़ा

Tue, 13 Sep 2022 03:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 03:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हेलीकॉप्टर की अचानक से मौसम खराब होने के कारण सीहोर के कालेज ग्राउंड में लैंडिंग हुई। वहां से वे सड़क मार्ग के जरिए भोपाल रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
Emergency landing of kamal naths helicopter while returning from indore to bhopal
कमलनाथ के उड़नखटोले की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदौर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस भोपाल लौट रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग करवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि इंदौर से उड़ान भरने के बाद अचानक मौसम ने करवट ली, जैसे ही तेज बारिश और हवाएं शुरू हुई पायलट ने हालातों को देखते हुए तुरंत हेलीकाप्टर को उतारने का फैसला किया, जिसके बाद सीहोर जिले के कॉलेज ग्राउंड में हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग हुई।

विज्ञापन


इंदौर से ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी इस हेलीकाप्टर में सवार हुए थे। सीहोर में हेलीकाप्टर की लैंडिंग के बाद कमलनाथ सड़क मार्ग से भोपाल रवाना हुए।
विज्ञापन


उनके साथ जेपी अग्रवाल और जयवर्धन सिंह भी सड़क मार्ग से ही भोपाल रवाना हुए। हालांकि, अचानक खराब हुए मौसम से हेलीकाप्टर की सीहोर में हुई लैंडिंग से हड़कंप मच गया। लेकिन सुरक्षित लैंडिंग के बाद सबने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed