फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Dev Uthani Ekadashi 2023: Auspicious work starts from Dev Uthani Ekadashi, Shehnai will echo

Dev Uthani Ekadashi 2023: देव उठनी एकादशी से मांगलिक कार्य शुरू, गूंजेगी शहनाई, जानें कितने शुभ मुहूर्त

Thu, 23 Nov 2023 05:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 05:07 PM IST
सार

देव उठनी एकादशी से श्रीहरि विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जाग जाते हैं। इस दिन से सभी तरह के मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। इस दिन तुलसी माता और शालिग्राम का विवाह होता है एवं उनकी पूजा होती है।

विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2023: Auspicious work starts from Dev Uthani Ekadashi, Shehnai will echo
Dev Uthani Ekadashi 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवउठनी एकादशी को देवोत्थान एकादशी और देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। देवउठनी ग्यारस इस दिन देव यानी श्रीहरि विष्णु उठ जाते हैं। इस दिन से चातुर्मास समाप्त हो जाता है। इसके बाद से सभी तरह के मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। इस साल विवाह के 12 मुहूर्त हैं, जबकि नए साल में देव शयन के पहले 38 मुहूर्त शुभ हैं।
विज्ञापन


सीहोर के स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य ज्योतिष पदम भूषण डॉ. पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि इस बार विवाह मुहूर्त इस प्रकार रहेंगे।
  • नवंबर 2023 विवाह मुहूर्त : 23, 24, 27, 28 और 29 नवंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी कुल पांच शुभ दिन उपलब्ध हैं।
  • दिसंबर 2023 विवाह मुहूर्त : 5, 6, 7, 8, 9, 11 और 15 दिसंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी कुल सात शुभ दिन उपलब्ध हैं।
  • जनवरी 2024 विवाह मुहूर्त : 16, 17, 20, 21, 27, 28, 30 और 31 जनवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। यानी कुल आठ शुभ दिन उपलब्ध हैं।
  • विज्ञापन
  • फरवरी 2024 विवाह मुहूर्त : 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26 और 29 फरवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी कुल 11 शुभ दिन उपलब्ध हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मार्च 2024 विवाह मुहूर्त : 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11 और 12 मार्च को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी कुल 10 शुभ दिन उपलब्ध हैं।
  • अप्रैल 2024 विवाह मुहूर्त : 18, 19 और 20 अप्रैल को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी कुल तीन शुभ दिन उपलब्ध हैं।
  • मई, जून में कोई दिन उपलब्ध नहीं है। 
  • जुलाई 2024 विवाह मुहूर्त :  9, 11, 12, 13, 14 और 15 जुलाई को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी कुल छह शुभ दिन उपलब्ध हैं।
  • जुलाई में देव सो जाएंगे।

पंडित गणेश शर्मा ज्योतिषाचार्य ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देव उठनी एकादशी के दिन देवता जागृत हो जाते हैं। इस दिन श्रीहरि विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जाग जाते हैं। इस दिन से सभी तरह के मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। इस दिन तुलसी माता और शालिग्राम का विवाह होता है एवं उनकी पूजा होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed