फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Delegation from Delhi appreciated smart class of Government Secondary School Kodiachitu of Sehore

MP News: सभी राज्यों में दिखाई देगी शासकीय माध्यमिक शाला कोड़ियाछितू की स्मार्ट क्लास की झलक, खूब हो रही सराहना

Wed, 09 Nov 2022 07:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 09 Nov 2022 07:15 PM IST
सार

दिल्ली से आई डेलिगेशन टीम ने शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके की खूब तारीफ की है। इसके साथ ही बच्चों की भी तारीफ की। बच्चों ने डेलिगेशन के सभी प्रश्नों के सही जवाब दिए हैं।

विज्ञापन
Delegation from Delhi appreciated smart class of Government Secondary School Kodiachitu of Sehore
शासकीय माध्यमिक शाला कोड़ियाछितू - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

देश के सभी राज्यों में शासकीय माध्यमिक शाला कोड़ियाछितू की स्मार्ट क्लास की झलक दिखाई देंगी।  दिल्ली से आई डेलिगेशन ने कक्षा पहली और दूसरी कक्षा में स्मार्ट क्लास में नवीन तरीके से एफ एल एन विधि (Foundation Literacy and Numeracy–FLN) के माध्यम से कराए जा रहे अध्ययन कार्य पर टेलीफिल्म बनाई, जो पूरे देश में दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि शासकीय माध्यमिक शाला कोड़ियाछितू की कक्षा पहली और दूसरी के शिक्षक संजय सक्सेना ने राज्यपाल पुरुस्कार में मिली राशि से स्मार्ट क्लास बनवाई है, जो प्रदेश के अलावा देश में काफी सराही जा रही है। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में बुनियादी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिशन अंकुर के तहत कक्षा पहली और दूसरी एफ एल एन के तहत किए जा रहे अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। जिसमें राज्य स्तर पर सीहोर जिले कि शासकीय माध्यमिक शाला कोड़ियाछितू का चयन किया गया है। दिल्ली से आई डेलिगेशन टीम ने जाना कि पहली दूसरी की स्मार्ट क्लास में शिक्षिका शशिवाला नामदेव ने बच्चों किसी प्रकार से एफ एल एन के माध्यम से पढ़ा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के अवलोकन के दौरान डेलिगेशन टीम में जब बच्चों से कुछ प्रश्न पूछे तो बच्चों ने सरलता से सभी प्रश्नों का सही जवाब दिया। जिसपर डेलिगेशन टीम ने बच्चों की सराहना की। डेलीगेशन टीम की ओर से ग्रामीणों और गांव के जनप्रतिनिधियों से स्कूल के शैक्षणिक स्तर के विषय में जाना। उन्होंने स्कूल के सभी शिक्षकों की पढ़ाई की खूब सराहना की। 

स्कूल के सरपंच प्रतिनिधि मतीन मिया ने बेहतर शैक्षणिक कार्य के लिए स्कूल के समस्त स्टाफ और प्रधानाध्यापक की कार्य की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed