{"_id":"62e0bb67e4b6c3464f68a5c4","slug":"dead-body-of-young-woman-found-floating-in-a-well-in-sehore-sensation-spread-in-the-area-due-to-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: कुएं में तैरती मिली युवक-युवती की लाश, शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: कुएं में तैरती मिली युवक-युवती की लाश, शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 27 Jul 2022 09:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 27 Jul 2022 09:43 AM IST
सार
सीहोर जिले के मुंडला गांव में एक कुएं से युवक और युवती की लाश मिली है। दोनों मृतक भोपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कुएं से मिली लाशें दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही हैं। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
सीहोर जिले के मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडला के पास एक कुएं में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव एक युवक और युवती की है जो कि दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम मुंडला में एक कुएं में ग्रामीणों को एक साथ दो लाशें तैरती हुई दिखी। ग्रामीणों ने युवक और युवती के शव पानी में तैरते देखे और सूचना मंडी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि लाश दो से तीन दिन पुरानी है। ग्रामीणों की माने तो एक युवक और एक युवती अपने साथ पिट्ठू बैग लिए पार्वती नगर में नजर आए थे। जिन्हें रेलवे स्टेशन से रेलवे ब्रिज होते हुए ग्राम मुंडला की तरफ जाते हुए ग्रामीणों ने देखा था। इसके बाद दोनों कहीं नजर नहीं आए। लाश के पास बैग में मिले दस्तावेज के आधार पर दोनों भोपाल के बताए जा रहे हैं। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मर्ग कायम कर दोनों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
मंडी थाना प्रभारी पुष्पेंद्र राठौर ने बताया कि युवक-युवती के शव कुएं में मिले हैं। उनके पास मिले दस्तावेजों से प्राथमिक जांच में भोपाल निवासी होने का पता चला है। मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। युवक-युवती घटना स्थल पर कब और कैसे पहुंचे और किस लिए घर से निकले थे। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।