फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Dead body of a young man found who drowned in Sivan River

MP News: सीवन नदी में ऑटो सहित बह गया था युवक, सात दिन बाद झाड़ियों में फंसा मिला शव

Tue, 30 Aug 2022 05:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 30 Aug 2022 05:20 PM IST
सार

मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने युवक को नहीं ढूंढा। 
अब सात दिन बाद युवक का शव मिला। जिसकी परिजनों ने पहचान कर ली है।

विज्ञापन
Dead body of a young man found who drowned in Sivan River
सीवन नदी में बहे युवक का मिला शव - फोटो : Social Media

विस्तार

सीहोर में भोपाल निवासी एक युवक कर्बला पुल से ऑटो सहित सीवन नदी में बह गया था। सात दिन बाद सोमवार को ग्रामीणों ने मंडी पुलिस को सूचना दी कि सीवन नदी में सेवनिया गांव के पास शव झाड़ियों में फंसा है। जिसके बाद मंडी पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक के बारे में खोजबीन की गई तो पता चला कि यह कर्बला पुल से बहे युवक का है।

विज्ञापन


मृतक आसिफ खान जहांगीराबाद का रहने वाला था। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। मृतक आसिफ के चाचा नसीम भाई ने कहा कि 22 अगस्त सोमवार को आसिफ कर्बला पुल से ऑटो सहित बह गया था। जिसकी मंडी थाने में ऑटो मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने युवक को तलाशने की जगह कहा कि अपने स्तर से तलाश करो। हमें जहांगीराबाद थाने पहुंचा दिया। जब हम जहांगीराबाद थाना पहुंचे तो पुलिस सबूत मांगती रही। गुरुवार को जब ऑटो मिल गया तो हम फिर पहुंचे, तो आश्वासन दिया गया। हालांकि सात दिन बाद ग्रामीणों की मदद से शव की जानकारी मिली।

विज्ञापन


मृतक के भाई वाहिद ने बताया कि 22 अगस्त को आसिफ घर में मम्मी-पापा को बताकर गया था कि मैं अपनी ससुराल महोडिया पत्नी और बच्चों को लेने जा रहा हूं लेकिन वह न तो ससुराल पहुंचा और न ही घर आया। जिसके बाद हमने पुलिस की मदद से गुमशुदा के पोस्टर भी लगवाए। हालांकि, घटना के तीसरे दिन ऑटो मिलने से शंका हो गई थी कि वह नदी में ही बहा है। वाहिद ने बताया कि मृतक के दो बच्चे हैं। एक बच्ची चार साल की और बच्चा पांच माह का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed