फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Damoh Revenue Minister Karan Singh warned officers and employees regarding bribery

Minister Karan Singh: रिश्वतखोर कर्मचारी-अधिकारी सावधान, सीहोर में राजस्व मंत्री करण सिंह ने दी ये चेतावनी

Sat, 13 Jan 2024 11:13 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 Jan 2024 11:13 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत को लेकर चेतावनी दी है। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Damoh Revenue Minister Karan Singh warned officers and employees regarding bribery
राजस्व मंत्री करण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। सीहोर के ग्राम खेरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि पैसा खाने की शिकायत यदि मैंने सुन ली, तो सीधा आप निलंबित होंगे। अच्छा काम करोगे तो सम्मान भी होगा। अब इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री और सीहोर जिले के इछावर विधायक करण सिंह वर्मा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरी में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को चेताते हुए कहा कि पैसा खाने की मैंने सुन ली, सीधा सस्पेंड होंगे। मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि ऐसा होने पर मैं किसी की नहीं सुनूंगा। अच्छा काम करोगे तो सम्मान होगा। किसान हमारे अन्नदाता हैं, इनका पैसा नहीं खा सकते। दिल्ली से प्रदेश तक के बड़े-बड़े नेता इछावर को प्रणाम करत हैं, मैं तो जनता के लिए ही काम करता हूं।
विज्ञापन


करण सिंह वर्मा पहले भी रहे हैं चर्चाओं में
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। पहले भी वे इस तरह के बयान देते रहे हैं, जिसमें उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को चेताया था कि किसी को एक पैसा खाने नहीं दूंगा और अब एक बार फिर से उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed