फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Congress leader Jeetu Patwari targeted PM Modi and CM Mohan Yadav

MP Politics: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा- मोदी जी ने देश को 25 साल पीछे धकेला, सीएम यादव को भी दी चुनौती

Sun, 05 May 2024 02:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 05 May 2024 02:04 PM IST
सार

Sehore: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सीहोर के श्यामपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Congress leader Jeetu Patwari targeted PM Modi and CM Mohan Yadav
जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने श्यामपुर में बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज देश 25 साल पीछे पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके देश को पीछे पहुंचा दिया। नोटबंदी से किसी को फायदा पहुंचा क्या? नोट छपवाने में पैसे अलग लग गए और देश भर में लोगों ने परेशानी उठाई। पटवारी ने कहा कि जैसे चाइना के माल की कोई गारंटी नहीं होती, वैसे ही पीएम मोदी की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है।

विज्ञापन


जीतू पटवारी ने अपने ऊपर हुई एफआईआर को लेकर मोहन सरकार पर हमला बोला, भाजपा ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है। पटवारी ने इसे लेकर मोहन सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

जीतू पटवारी ने सीएम मोहन पर हमला करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुझ पर एफआईआर करा दी, उन्हें मुझको जेल भेजना है. मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं। मुझ पर तीन एफआईआर करा दी...आज, कल और एक पहले कराई है। मैं दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंचा तो एफआईआर करा दी, चुनाव में मैंने कहा बीएसपी और बीजेपी की सांठ-गांठ है, इस पर एफआईआर करा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता को सब दिख रहा है, जनता इसका जवाब चुनाव में देगी। भाजपा सिवाय झूठे लुभावने और आश्वासन के अलावा जनता को कुछ नहीं दे रही है। जनता भाजपा की कथनी और करनी को समझ गई है। किसी को लाभ नहीं हो रहा है और आज महंगाई आसमान छू रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed