{"_id":"63a04791c5aae21dfd1c9881","slug":"cm-shivraj-s-son-kartikeya-chauhan-connecting-youth-with-cricket-competition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sehore: क्रिकेट से राजनीति की पिच संवार रहे कार्तिकेय सिंह चौहान, लगातार जुड़ रहे युवाओं की जुबां पर एक ही नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: क्रिकेट से राजनीति की पिच संवार रहे कार्तिकेय सिंह चौहान, लगातार जुड़ रहे युवाओं की जुबां पर एक ही नाम
Mon, 19 Dec 2022 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 19 Dec 2022 04:44 PM IST
सार
बुधनी विधानसभा के रेहटी में प्रेम-सुंदर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कहा जा रहा है कि इसके जरिए युवा भाजपा नेता और सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान युवाओं की फौज तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
युवाओं के बीच अपनी पेठ बनाने में कार्तिकेय सिंह चौहान पूरी तरह सफल साबित हो रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान यूं तो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, पर सक्रिय सियासत में आने से पहले वे युवाओं की बड़ी
टीम तैयार करने में जुटे हैं। इस काम के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता एक अहम रोल निभाती नजर आई है। हालांकि कार्तिकेय राजनीति और खेल को जोड़ने से इनकार कर रहे हैं, पर राजनीतिक पंडितों ने इसी ओर इशारा किया है।
बता दें कि बुधनी विधानसभा के रेहटी में प्रेम-सुंदर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। लगातार दूसरी बार यह आयोजन संपन्न हुआ है। इसकी शुरुआत उन्होंने नसरुल्लागंज से की थी। दूसरी बार यह आयोजन रेहटी में हुआ। संपूर्ण विधानसभा की इस प्रतियोगिता में 255 पंचायतों की टीमों ने भाग लिया और उसमें से 16 टीम निकलकर सामने आईं। प्रतियोगिता से सीधे तौर पर लगभग 3850 युवा जुडे़, जिन्होंनें प्रत्यक्ष रूप से क्रिकेट खेला। इसके अतिरिक्त गांव के ऐसे कई हजारों युवा थे जो मैच से सीधे जुड़े हुए थे। जिनकी जुबां पर कार्यक्रम के आयोजक कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम था।

कार्तिकेय सिंह चौहान ने यह भी कहा कि उनका अभी चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है।
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसे देखने के लिए 15 हजार से अधिक दर्शक मैदान पर मौजूद थे। इसके अतिरिक्त यू-ट्यूब पर भी लाइव प्रसारण को प्रतिदिन हजारों युवाओं ने देखा। कहा जा रहा है कि युवाओं के बीच अपनी पेठ बनाने में कार्तिकेय सिंह चौहान पूरी तरह सफल साबित हो रहे हैं। कार्तिकेय सिंह चौहान ने हालांकि इस बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि इस कार्यक्रम को लेकर उनका उद्देश्य राजनीति नहीं है। बल्कि प्रतियोगिता के माध्यम से वे युवाओं को एक मंच देना चाहते हैं।
सीएमं शिवराज के बेटे कार्तिकेय खेल के माध्यम से युवाओं के बीच पहुंच रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिकेय ने कहा कि युवाओं को एक मंच के माध्यम से अपनी पहचान बनाने का मौका मिल सके। ग्रामीण अंचलो में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए उनके द्वारा क्रिकेट के अतिरिक्त अन्य खेलों की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र से की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका अभी चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। वे युवाओं के बीच मौजूद रहकर जनता की सेवा करने का प्रयास कर रहे हैं।