{"_id":"630b9d8a3609014b1a600bd8","slug":"central-team-inspected-the-ongoing-works-under-jal-shakti-abhiyan-on-the-third-day-in-sehore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: केंद्रीय दल ने तीसरे दिन जल शक्ति अभियान के तहत चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण, सराहना भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: केंद्रीय दल ने तीसरे दिन जल शक्ति अभियान के तहत चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण, सराहना भी की
Sun, 28 Aug 2022 10:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:23 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में केंद्रीय गृह मंत्रालय के उपसचिव एसडी और जल शक्ति मंत्रालय के वैज्ञानिक ने तीन दिवसीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के कई ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण करती हुई केंद्रीय टीम
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारत सरकार गृह मंत्रालय के उपसचिव एसडी सरकार और जल शक्ति मंत्रालय के वैज्ञानिक सुंदरलाल सीहोर जिले में तीन दिवसीय भ्रमण किया। तीसरे दिवस में उन्होंने जनपद पंचायत आष्टा की अनेक ग्राम पंचायतों में अमृत सरोबर सीटीआर के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बता दें कि केन्द्रीय दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल शक्ति अभियान के तहत सीटीआर के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत रूपेटा में अमृत सरोवर, फूडरा में सीटीआर के तहत रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कार्य एवं ग्राम पंचायत कुरावर में अमृत सरोवर कार्य का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कार्यों के स्थल चयन और कार्य की गुणवत्ता की तथा रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों की सराहना की। इस दौरान सीहोर जिले के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
