फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   By Election: Patwari took a jibe at BJP candidate, saying-How can bank clerk be owner of property worth crores

By Election: पटवारी ने भाजपा प्रत्याशी पर कसा तंज, कहा- बैंक का क्लर्क करोड़ों की संपत्ति का मालिक कैसे?

Sun, 27 Oct 2024 10:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 10:50 PM IST
सार

Budhni ByPolls: रेहटी पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने प्रत्याशी और सीएम मोहन यादव पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन
By Election: Patwari took a jibe at BJP candidate, saying-How can bank clerk be owner of property worth crores
सीहोर के रेहटी में प्रचार करने पहुंचे जीतू पटवारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रविवार को जनसंपर्क करने पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी रेहटी में मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बैंक में नौकरी करने वाला क्लर्क अरबों-खरबों की संपत्ति का मालिक कैसे बन गया? 
विज्ञापन


रेहटी पहुंचे पटवारी ने कहा कि जिस बैंक में भाजपा प्रत्याशी काम करते थे वह भी बंद हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नर्मदा किनारे शराब बिक रही है, महिलाएं परेशान हैं, नर्मदा तटीय गांव में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है। आखिर सरकार का वह वादा कहां गया, जब कहा था कि नर्मदा नदी के किनारे बसे गांवों में मांस-मदिरा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। लेकिन इन गांवों में तो शराबी महिलाओं पर ही अत्याचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पटवारी ने इस दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि बुधनी की जनता को अब जन-जागरण का एक अवसर मिला है। भाजपा की सरकार ने पिछले चुनाव में जो वादे किए थे वह पूरे नहीं हो पाए हैं। भाजपा की सरकार ने हर मामले में जनता से वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार को इस चुनाव से कोई असर नही पड़ेगा। लेकिन यदि चुनाव के परिणाम परिवर्तित होते हैं तो जनता से किए वादे को पूरा करने के लिए सरकार मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए परिवर्तन आवश्यक है और यहां की जनता को चुनाव के महत्व को जिंदा रखना है। इसलिए आम जनता को अब सजग होना होगा। इस दौरान विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राजीव गुजराती, विक्रम मस्ताल शर्मा सहित कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed