{"_id":"630b807c9631a52a6c4a7a04","slug":"attempt-to-kidnap-by-assaulting-a-rape-victim-who-was-going-to-give-statement-in-court-in-sehore","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कोर्ट में बयान देने जा रही दुष्कृत्य पीड़िता से मारपीट कर अपहरण का प्रयास, सात लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कोर्ट में बयान देने जा रही दुष्कृत्य पीड़िता से मारपीट कर अपहरण का प्रयास, सात लोगों पर मामला दर्ज
Sun, 28 Aug 2022 08:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 28 Aug 2022 08:19 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में दबंगई का मामला सामने आया है। यहां पर एक दुष्कृत्य पीड़िता कोर्ट में बयान देने जा रही थी। रास्ते में ही सीलखेड़ा के सरंपच ने अपने साथियों संग पीड़िता से मारपीट कर अपहरण करने का प्रयास किया। फिलहाल, पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
दुष्कृत्य पीड़िता
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में न्यायालय जाने के लिए अपने पिता के साथ घर से निकली दुष्कृत्य पीड़िता का शनिवार को ग्राम सतोरनिया के पास युवती के साथ दुष्कृत्य करने वाले दो आरोपियों सहित एक सरपंच ने मारपीट कर अपहरण करने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर दोरहा थाने में अपहरण का प्रयास करने वाले सभी सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
दोराहा थाना प्रभारी के मुताबिक, अहमदपुर थाने के तहत आने वाले एक गांव की युवती ने जून महीने में सीलखेड़ा निवासी गोलू मीणा और रोहित मीणा पर दुष्कृत्य करने का मामला दर्ज कराया था। शनिवार को पीड़ित युवती अपने भाई के साथ सीहोर न्यायालय में अपने बयान दर्ज कराने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में सतोरनिया के पास गोलू मीणा, रोहित मीणा और सीलखेड़ा के सरपंच हेमराज मीणा सहित तीन अन्य युवकों ने गाड़ी को रोककर युवती का अपहरण करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बता दें कि युवती ने जब साथ जाने से माना किया तो उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तभी ग्रामीणों को आता देख आरोपी पीड़ित युवती को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सरपंच सहित सात लोगों पर अपहरण का प्रयास करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
