फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Angry villagers beat leopard to death in Khargone, five injured in Sehore leopard attack

Leopard Attack: तेंदुए के हमले की दो कहानी, एक में पांच लोग घायल तो दूसरे में ग्रामीणों ने लेपर्ड को मार डाला

Fri, 26 May 2023 05:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर/खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर/खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 May 2023 05:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में तेंदुए हमले के दो मामले सामने आए हैं। सीहोर में पांच लोग घायल हुए हैं तो खरगोन में एक ग्रामीण पर हमला किया तो लोगों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला। अब वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
Angry villagers beat leopard to death in Khargone, five injured in Sehore leopard attack
खरगोन में लोगों ने तेदुए को पीट-पीटकर मार डाला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण एक व्यक्ति पर तेंदुए के हमला करने से आक्रोशित थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर अब उसकी जांच कर रही है। वन विभाग के डीएफओ ने बताया कि साफ जाहिर है कि तेंदुए पर हमला कर उसे मार दिया गया है। हम लोग जांच कर रहे हैं। जांच के बाद इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरगोन जिले की चिरिया वन रेंज के नान कोड़ी और चैनपुर गांव के बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पीट-पीट कर मार डाला। दरअसल एक ग्रामीण पर तेंदुए के हमला करने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए पर पत्थर, लाठी और डंडों से हमला कर दिया था। वन विभाग के डीएफओ प्रशांत कुमार सिह ने भी तेंदुए को मारने की पुष्टि की है। करीब चार साल के तेंदुए ने अचानक जंगल में ग्रामीण उमेश डावर पर हमला कर दिया था। गुस्साए और आक्रोशित ग्रामीणों ने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। झिरन्या थाना क्षेत्र के नान कोड़ी और चैनपुर के बीच जंगल की यह घटना बताई जा रही है। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। 
विज्ञापन


तेंदुए के हमले से ग्रामीण हो गया था बेहोश
चैनपुर के रहने वाले एक ग्रामीण उमेश डावर ने बताया कि उस पर सुबह तेंदुए ने हमला कर दिया था। जब वह नदी के पास जा रहा था। तेंदुए के हमले से वह अचानक बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह दवा खाने में मौजूद था। दवाखाने में उसका प्राथमिक इलाज कर उसे खरगोन इलाज के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
वन विभाग के डीएफओ प्रशांत कुमार सिह ने तेंदुए की हत्या की पुष्टि की है। मामले में जांच की जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम रवाना की गई है। तेंदुए का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। फिर मौत का कारण स्पष्ट होगा। हलाकि तेंदुए के मुंह और अन्य जगह खून मिला है उससे लगा रहा है की तेंदुए पर हमला किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

 

Angry villagers beat leopard to death in Khargone, five injured in Sehore leopard attack
leopard attack
सीहोर में तेंदुए के हमले से पुलिसकर्मी सहित पांच घायल
सीहोर जिले में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। इस क्षेत्र में कुछ समय से बार-बार तेंदुआ नजर आ रहा था। तेंदुए ने शुक्रवार को सुबह एक गांव में हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल हो गए, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। तेंदुए के हमले की खबर लगते ही वन विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। अब तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक इछावर अंतर्गत ग्राम मोया पानी में शुक्रवार सुबह रहवासी क्षेत्र में अचानक एक तेंदुआ घुस आया। इससे हड़कंप मच गया। तेंदुए को भगाने का प्रयास किया गया, लेकिन तेंदुए ने हमला कर दिया जिसमें पांच लोग घायल होकर लहूलुहान हो गए। घायलों को उपचार के लिए इछावर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा।

बताया गया है कि तेंदुए के हमले में पठान सिंह बारेला (33), बालिका सविता (10), शेखर बारेला (27), जामली निवासी ग्रामीण (30) तथा एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। तेंदुए को भगाने के लिए रेस्क्यू चलाया जा रहा है। मामले में एसडीओपी आकाश आमलकर ने फोन पर बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिली थी। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर है तेंदुए को भगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed