फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   AAP's agitation in Sehore, demand for dismissal of Gujarat government

Sehore: शराबबंदी वाले गुजरात में जहरीली शराब से 55 लोगों की मौत, राष्ट्रपति से आप की मांग- सरकार बर्खास्त करें

Sat, 30 Jul 2022 04:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 04:54 PM IST
सार

सीहोर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। जहरीली शराब कांड में जिम्मेदार गुजरात सरकार को बर्खास्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की गई। 

विज्ञापन
AAP's agitation in Sehore, demand for dismissal of Gujarat government
आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने भी उपस्थिति दर्ज कराई है। एक महापौर पद पर कब्जा करने के बाद प्रदेश में आप की सक्रियता बढ़ गई है। शनिवार को सीहोर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। जहरीली शराब कांड में जिम्मेदार गुजरात सरकार को बर्खास्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की गई। 
विज्ञापन


आप प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आम आदमी पार्टी नेता इंजीनियर कृष्णपाल सिंह बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपति के नाम नजूल तहसीलदार अमित सिंह को ज्ञापन दिया गया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर कृष्णपाल सिंह बघेल ने कहा कि गुजरात में पूर्णत: शराब बंदी है। वहां पर जहरीली शराब पीने से लगभग 55 लोगो की मृत्यु हो गई है और 150 से अधिक व्यक्ति जहरीली शराब से पीड़ित होकर अस्पतालों में भर्ती हैं, ये गरीब तबके के लोग जीवन एवं मृत्यु से जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस घटना की समस्त जिम्मेदारी वहां के प्रशासन एवं प्रदेश सरकार की है।  क्योंकि गुजरात में शराबबंदी होने के बाद भी उच्च राजनैतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के चलते शराब माफिया जहरीली शराब लोगों को परोस रहा है।
विज्ञापन


शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है। बघेल ने कहा कि गुजरात से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आते हैं। उन्हीं के प्रदेश में इस प्रकार की घटना होना शर्मनाक होने के साथ ही चिंतनीय भी है। गुजरात प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रदेश सरकार असफल हुई है। भारतीय संविधान के अनुछेद 356 के परिपालन में प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाकर जिम्मेदार दोषी उच्च प्रशासनिक अधिकारियो को नौकरी से बर्खास्त कर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौपने वालों में आप जिला उपाध्यक्ष ओमकार सिंह वामनिया सरपंच प्रतिनिधि संजू मालवीय, जिलाध्यक्ष यूथ बिंग राजेश मालवीय, जिला सचिव अनुराग मिश्रा, जिला सचिव यूथ बिंग बंटी चौरसिया, युवा नेता चेतन वास्तवार,श्रीमति आलीमा अंसारी, श्रीमति रहमीन अंसारी, श्रीमति शबाना असंारी, श्रीमति शकीला खान,अर्जुन ठाकुर, संजय मालवीय, अशोक मालवीय, चांद सिंह मेवाड़ा, टीपू सुल्तान, लतीफ कुरैशी, महेंद्र परमार, अरूण वर्मा, सलीम खान, मुख्तार हुसैन, राहुल परमार, लखन मेवाड़ा, कैलाश पोसैया, शिवरानायण लोधी, निसार खान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed