फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   63-year-old Mohan Parashar of Sehore brought gold to the country in World Cup weight lifting

MP News: 63 की उम्र में युवाओं सा जोश, मोहन पाराशर ने वर्ल्ड कप वेट लिफ्टिंग में देश को दिलाया गोल्ड

Fri, 03 Mar 2023 10:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 03 Mar 2023 10:39 PM IST
सार

पाराशर ने शुक्रवार की सुबह शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 से 64 आयु वर्ग के 89 किलोग्राम वर्ग में 140 किलोग्राम वजन उठाकर पहले ही दिन स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में वह मध्य प्रदेश से एक मात्र खिलाड़ी के रूप में गए थे।

विज्ञापन
63-year-old Mohan Parashar of Sehore brought gold to the country in World Cup weight lifting
वेटलिफ्टर मोहन पाराशर ने पहले दिन ही जीता गोल्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हौसला जब बना लिया ऊंची उड़ान का, फिर देखना फिजूल है कद आसमान का। सीहीरो के 63 वर्षीय वेट लिफ्टर मोहन पाराशर ने ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने मास्टर्स वर्ल्ड कप वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के पहले दिन ही देश की झोली में स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रचा है। यह प्रतियोगिता न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में चल रही है।
विज्ञापन


खिलाड़ी जब रिटायरमेंट के बारे में सोचते या रिटायरमेंट की घोषणा करते हैं, उस दौरान मोहन ने अपने कार्यों, सक्रियता और समर्पणभाव से कभी समझौता नहीं किया। उनकी लगन और परिश्रम का परिणाम है कि उन्होंने 63 की उम्र में विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन


पहले ही दिन जीता सोना
जानकारी के अनुसार, गत दिनों जिला मुख्यालय के समीपस्थ बिलकिसगंज में गत दिनों क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत कर 63 वर्षीय वेट लिफ्टर पाराशर को न्यूजीलैंड के आकलैंड में शुक्रवार से आगामी सात मार्च तक चलने वाली मास्टर्स वर्ल्ड कप वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए रवाना किया था। शुक्रवार की सुबह पाराशर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 से 64 आयु वर्ग के 89 किलोग्राम वर्ग में 140 किलोग्राम वजन उठाकर पहले ही दिन स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में वह मध्य प्रदेश से एक मात्र खिलाड़ी के रूप में गए थे। उन्होंने प्रतियोगिता में 60 देशों के वेट लिफ्टिरों को पीछे छोड़कर यह कारनामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'वेट लिफ्टिंग करना मेरा जुनून है'
पाराशर का कहना है कि वह मात्र 13 साल की उम्र से ही वेट लिफ्टिंग कर रहे हैं, वेट लिफ्टिंग करना मेरा जुनून है। यही कारण है कि उन्होंने 63 की उम्र में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में होने वाली न्यूजीलैंड में मास्टर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए बिलकिसगंज स्थित अपने जिम में हर रोज आठ से 10 घंटे रहे थे। इस अभ्यास के कारण ही शुक्रवार को उन्होंने गोल्ड हासिल किया।

उन्होंने बताया कि वह वर्ष 1978 से 1982 तक लगातार पांच बार स्टेट चैम्पियन रहे हैं और उनके कोचिंग सेंटर में आधा दर्जन से अधिक वेट लिफ्टिरों ने नेशनल और खेलो इंडिया आदि में मेडल हासिल किए हैं।


खुशी में बांटे जाएंगे दो क्विंटल लड्डू
जिला खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि न्यूजीलैंड में शुक्रवार से आरंभ हुई विश्व कप प्रतियोगिता आगामी सात मार्च तक जारी रहगी। प्रतियोगिता के पहले ही दिन क्षेत्र का नाम विश्व पटल में रोशन करने वाले स्वर्ण पदक विजेता वेट लिफ्टर पाराशर का आगामी आठ मार्च को सीहोर में खेल संगठनों सहित क्षेत्रवासियों की ओर से भव्य सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर दो क्विंटल लड्डू की प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed