फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Youth seriously injured in leopard attack, treatment continues in district hospital

सीहोर: युवक पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Tue, 01 Feb 2022 05:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 05:48 PM IST
सार

सीहोर जिले के बिलकिसगंज में एक युवक पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक को गंभीर चोटे आई हैं, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Sehore: Youth seriously injured in leopard attack, treatment continues in district hospital
तेंदुए के हमले में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के बिलकिसगंज में एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हादसे में युवक को गंभीर चोटे आई हैं उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मामला बिलकिसगंज के ग्राम नारकोला का है। बताया जा रहा है कि बामुलिया और उलझावन के बीच जंगल में युवक पर तेंदुए ने जानलेवा हमला किया था, जिसमें गंभीर चोटे आने से युवक को जख्मी हालत में इलाज के लिए भर्ती किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम उलझावन के रहने वाले चाचा-भतीजा जब बमुलिया नदी वाले रास्ते से घर की तरफ आ रहे थे। तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने राजा पिता शम्भूनाथ (उम्र 24 वर्ष) पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से राजा बुरी तरह घायल हो गया। राजा के साथ चल रहे चाचा राहुल नाथ ने तेंदुए को पत्थर फेंक कर भगाया और भतीजे की जान बचाई। एंबुलेंस की मदद से पीड़ित को तुंरत अस्पताल लाया गया। युवक के पूरे शरीर पर गहरे दांत के निशान हैं। वहीं, वन विभाग की टीम ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान लिए। फोटो के माध्यम से जानवर की पहचान करने पर चाचा-भतीजे दोनों ने ही तेंदुए के फोटो को पहचाना। मामले पर वन विभाग की टीम फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। वन विभाग की टीम घटना स्थल जाकर पंजो के निशान के माध्यम से पुष्टि करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed