फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Two people died in two accidents, in one accident the car collided with the tractor and in the other the tractor hit the car

सीहोर: दो हादसों में दो लोगों की मौत, एक हादसे में कार ट्रैक्टर से टकराई तो दूसरे में ट्रैक्टर ने कार को ठोका

Fri, 14 Jan 2022 05:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 05:52 PM IST
सार

सीहोर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही हादसे कार और ट्रैक्टर के टकराने के हैं। हादसों में सात लोग घायल भी हुए हैं।
 

विज्ञापन
Sehore: Two people died in two accidents, in one accident the car collided with the tractor and in the other the tractor hit the car
सीहोर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। - फोटो : social media

विस्तार

सीहोर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही हादसे कार और ट्रैक्टर के टकराने के हैं। हादसों में सात लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना थाना दोराहा अंतर्गत एनएच 46 आब्बासी मुर्गी फार्म इमलिया टप्पर के पास हुई। सड़क किनारे एक ट्रैक्टर खड़ा था। तभी वहां से गुजर रही कार का टायर फट गया और वो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कार में बैठे फरियादी व दो अन्य लोगों को चोटें आई तथा 25 वर्षीय राजकुमार परमार निवासी करनवास जिला राजगढ़ की मृत्यु हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा थाना जावर अंतर्गत इंदौर-भोपाल हाईवे रोड़ डोडी घाटी के पास हुआ। बिना नंबर के नीले रंग के ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक फरियादी की कार में टक्कर मार दी। जिससे फरियादी व अन्य तीन को चोटें आईं तथा 41 वर्षीय महेश मालवीय निवासी सिंगाजी रोड जावर की मृत्यु हो गई। पुलिस प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed