फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Troubled by moneylenders, businessman hanged himself, case against three on the basis of daughter's charge and suicide note

सीहोर: सूदखोरों से परेशान व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान, बेटी के आरोप और सुसाइड नोट के आधार पर तीन पर केस

Fri, 11 Mar 2022 02:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 02:33 PM IST
सार

बेटी कीर्ति बड़ोदिया का कहना है कि मेरे पिता लगातार मानसिक रूप से त्रस्त थे। उन पर सूदखोरों, साहूकारों द्वारा अनावश्यक रूप से दबाव डाला जा रहा था। यहां तक की जान से मारने की धमकी तक भी दी जा रही थी।

विज्ञापन
Sehore: Troubled by moneylenders, businessman hanged himself, case against three on the basis of daughter's charge and suicide note
पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण कायम किया है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इछावर के एक व्यापारी ने कुछ दिनों पहले सूदखोरों से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। अब पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण कायम किया है।
विज्ञापन


इछावर पुलिस ने बताया कि 5 मार्च को इछावर नगर के व्यापारी सुंदरलाल बड़ोदिया घासीराम बड़ोदिया (55) ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में मृतक की 22 वर्षीय बेटी कीर्ति बड़ोदिया का कहना है कि मेरे पिता लगातार मानसिक रूप से त्रस्त थे। उन पर सूदखोरों, साहूकारों द्वारा अनावश्यक रूप से दबाव डाला जा रहा था। यहां तक की जान से मारने की धमकी तक भी दी जा रही थी। कई बार वे सब घर आए और मैंने उनको तेज आवाज में बात करते सुना।
विज्ञापन


कीर्ति बड़ोदिया ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम को इछावर के कुछ लोगों ने मेरे पिता को धमकी दी थी एवं उनके साथ गाली-गलौज की थी। इसके बाद शनिवार को उसके पिता ने फांसी लगा ली। इस मामले में इछावर थाना प्रभारी उषा मरावी का कहना है कि आत्महत्या के बाद पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया था। जिसकी जांच के बाद तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed