फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Thieves raid eight houses of village Lasudia Parihar, weapons made of sticks, police looking for CCTV

सीहोर: ग्राम लसूड़िया परिहार के आठ घरों में चोरों का धावा, डंडे को बनाया हथियार, सीसीटीवी से तलाश रही पुलिस

Sat, 12 Mar 2022 06:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Mar 2022 06:39 PM IST
सार

सीहोर जिले में चोरों का आतंक बढ़ा है। ग्राम लसूड़िया परिहार में चोरों ने एक साथ आठ घरों को निशाना बनाया। चोर दो घरों से नकदी और जेवर ले गए। चोरों की करतूत सीसीटीवी केमरों में कैद हो गई। फुटेज में करीब दस लोग हाथों में डंडा लिए दिखाई दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
Sehore: Thieves raid eight houses of village Lasudia Parihar, weapons made of sticks, police looking for CCTV
सीहोर में चोरों ने एक साथ आठ घरों को निशाना बनाया। - फोटो : Social Media

विस्तार

सीहोर जिले के ग्राम लसूड़िया परिहार में चोरों ने एक साथ आठ घरों को निशाना बनाया। चोर दो घरों से नकदी और जेवर ले गए। चोरों की करतूत सीसीटीवी केमरों में कैद हो गई। फुटेज में करीब दस लोग हाथों में डंडा लिए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदौर-भोपाल हाईवे पर स्थित ग्राम लसूड़िया परिहार में चोरों के गिरोह ने धावा बोला। चोरों ने इस दौरान करीब आठ घरों के तोले तोड़ने का प्रयास किया। वहीं उन्हें दो घरों में उन्होंने वारदात को अंजाम भी दिया। चोरों ने त्यागी मोहल्ला निवासी राजेश गोड़ पिता नंदू लाल के घर को निशाना बनाया। राजेश अपने परिवार के साथ सीहोर स्थित घर में रुके हुए थे। घटना की सूचना उन्हें शुक्रवार को ग्रामीणों ने दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ। सूचना मिलते ही राजेश गोड़ गांव पहुंचे और घर में देखा। जहां उन्हें गोदरेज में रखे नकद तीन हजार रुपये के साथ एक जोड़ झुमकी, एक अंगूठी और एक जोड़ चांदी पायल नहीं मिले। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। इसी तरह गांव के ही हरी नारायण जाटव के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। उनके परिवार के लोग भी गांव में ही दूसरे घर पर रुके हुए थे। उनके घर से चोरों ने अनाज की टंकी में रखे 14 हजार 500 रुपये और कुछ जेवर चोरी किए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांवों के युवा करेंगे गश्त
ग्राम लसूड़िया परिहार में त्यागी मोहल्ला गली और ठाकुर मोहल्ला गली के कुछ घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन कैमरों में आरोपित दिखाई दिए। आरोपितों ने नकाब पहना हुआ था और सभी के हाथ में डंडे थे। त्यागी मोहल्ला में कैद हुए आरोपितों की संख्या छह थी और ठाकुर मोहल्ला के कैमरों में चार आरोपित थे। इस घटना के कारण ग्रामीणों में भय का माहोल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं हर साल गर्मियों के दिनों में होती है। कई बार ग्रामीणों के खेत के घरों, खेत की मोटर-पाइप, मंदिर और गांव के घरों में चोरी की वारदात हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि हर रात दो-तीन दल में बंट कर ग्रामीण युवा गश्त करेंगे और हर दिन अलग-अलग मोहल्लों के युवाओं की गश्त लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर भी हो रही वारदात
लसूड़िया परिहार के पास ही इंदौर-भोपाल बायपास पर बीते कुछ दिनों से गाड़ियों पर पथराव कर उन्हें रोकने का प्रयास किया जा रहा है। रास्ते से गुजरने वाले वाहनों पर देर रात पथराव करने वाले कार के सामने वाले कांच पर वार करते हैं। जिससे की वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं या घबरा कर वाहन चालक की वाहन रोक देता है। इसके साथ बदमाश उन पर हमला बोल देते हैं। शहर के रोहित सिसोदिया ने बताया कि बुधवार की रात वो भोपाल से सीहोर आ रहे थे। करीब 10.30 बजे जब वे लसूड़िया परिहार के थोड़ा सा आगे आए तो उनकी गाड़ी पर एक पत्थर आकर लगा। जिससे कांच फूट गया। कांच फूटने से कुछ टुकड़े उनके शरीर पर भी लगे और वे घायल हो गए, लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी।


इस संबंध में कोतवाली टीआई नलिन बुधोलिया ने बताया कि घटना की रिपोर्ट फरियादी ने दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। साथ ही गांव और हाइवे पर गश्त बड़ाई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed