फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Seventh day of strike of Anganwadi workers, demands made by singing songs

सीहोर: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल का सातवां दिन, गीत गाकर रखी मांगें

Mon, 04 Apr 2022 06:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 06:49 PM IST
सार

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल अभी भी जारी है। हड़ताल के दौरान सातवें दिन सोमवार को कार्यकर्ताओं ने कई तरह के गीत गाकर मप्र सरकार को मांग पूरी करने के लिए आह्वान किया। 

विज्ञापन
Sehore: Seventh day of strike of Anganwadi workers, demands made by singing songs
कार्यकर्ताओं ने कई तरह के गीत गाकर मप्र सरकार को मांग पूरी करने के लिए आह्वान किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर के टाउन हॉल के बाहर पिछले सात दिनों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही हैं। हड़ताल के दौरान सातवें दिन सोमवार को कार्यकर्ताओं ने कई तरह के गीत गाकर मप्र सरकार को मांग पूरी करने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल अभी भी जारी है। कार्यकर्ता न्यूनतम वेतन की अधिसूचना शीघ्र जारी करने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित बनाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका कल्याण समिति संघ की जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने बताया कि काम के एवज में आंगनवाड़ी कर्मियों को दिए जा रहे मानदेय की राशि अत्यधिक कम है। शासन से अपनी मांगों के निराकरण की मांग को लेकर प्रदेश स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका कल्याण समिति संघ की कार्यकर्ताएं 29 मार्च से टाउन हॉल के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हैं। इस मौके पर सचिव नन्दा कुशवाहा, परियोजना अध्यक्ष सफिया बानो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका मौजूद थीं।
विज्ञापन

 
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि  भारत सरकार ने अक्टूबर 2018 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता का मानदेय बढ़ाया। जिसका आज तक एरियर्स सहित भुगतान नहीं किया गया, शीघ्र भुगतान हो। सभी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को नियमित किया जाए। राज्य शासन कर्मचारी घोषित किया जाए।  सेवानिवृत्त होने पर कार्यकर्ताओं को 5 लाख व सहायिकाओं को 3 लाख रुपये दिए जाएं। कोरोना काल की प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपये दी जाए।  मिनी कार्यकर्ता को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पदौन्नत किया जाए। भविष्य में केवल सहायिका व कार्यकर्ता की भर्ती की जाए। वरीयता के आधार पर कार्यकर्ता से सुपरवाइजर, सहायिका से कार्यकर्ता के पद पर पदौन्नति दी जाए। मोबाइल पर कार्य करने प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशिक्षण हिन्दी में दिया जाए। सभी कर्मचारी की भांति देय सभी सामान्य व्यक्ति का अवकाश केंद्रों में लागू किया जाए। प्रत्येक माह की 5 तारीख तक मानदेय का भुगतान हो ताकि समय से कर्मचारी की आवश्यकता व परिवार का भरण पोषण कर सकें। इसी तरह अन्य मांगों के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed