फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Police arrested five people of a company selling fake silver jewelry

सीहोर: नकली चांदी के जेवर बेचने वाली कंपनी के पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 17 Dec 2021 05:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Dec 2021 05:51 PM IST
सार

असली बताकर नकली चांदी के जेवर बेचने वाली कंपनी के पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आष्टा के अंजनी नगर में रहने वाली कुछ महिलाओं ने 2 दिन पहले आष्टा थाना पहुंचकर एक लिखित शिकायत की थी। 

विज्ञापन
Sehore: Police arrested five people of a company selling fake silver jewelry
hathkadi

विस्तार

असली बताकर नकली चांदी के जेवर बेचने वाली कंपनी के पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आष्टा के अंजनी नगर में रहने वाली कुछ महिलाओं ने 2 दिन पहले आष्टा थाना पहुंचकर एक लिखित शिकायत की कि उन्हें एक कंपनी के मैनेजर और उनके अन्य साथियों ने माइक्रो कंपनी का प्रचार-प्रसार को लेकर एक मीटिंग बुलाई थी। जिसमें उन्होंने हमें चांदी के जेवर बेचे थे। चांदी के जेवर, पायजेब की जांच दूसरी दुकान पर करवाई गई। तब पता चला कि वे जेवर नकली हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 13 दिसंबर को फरियादी कलीबाई विश्वकर्मा ने थाने में एक लिखित आवेदन दिया था। जिसे पुलिस ने जांच में लिया। जांच के बाद पाया कि 13 दिसंबर को फरियादी और उनके साथी रानी बाई, वर्षा बाई, चंदाबाई को कंपनी द्वारा एक मीटिंग में बुलाया गया था। जिसमें संदीप, उसके ब्रांच मैनेजर कमल सिंह गुर्जर, दिलीप गुर्जर, संदीप गुर्जर व एक अन्य ने माइक्रो कंपनी के प्रचार-प्रसार के नाम पर चांदी के जेवर दिए। कली ने जब जेवर की सुनार से जांच करवाई तब पता चला कि यह जेवर तो नकली हैं। फरियादी ने आष्टा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। आष्टा पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें कंपनी के 5 लोगों पर आष्टा पुलिस ने 420 और 34 का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने इन सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed