{"_id":"623485fb4684992d9e1e30e8","slug":"sehore-members-of-the-sc-commission-who-arrived-on-a-visit-to-the-village-of-muskra-said-baba-saheb-will-install-a-new-statue-of-ambedkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: मुस्करा ग्राम के दौरे पर पहुंचे अजा आयोग के सदस्य, कहा- बाबा साहब अंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: मुस्करा ग्राम के दौरे पर पहुंचे अजा आयोग के सदस्य, कहा- बाबा साहब अंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित करेंगे
Fri, 18 Mar 2022 06:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 18 Mar 2022 06:45 PM IST
सार
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने मुस्करा गांव का दौरा किया और बीते दिनों अज्ञात तत्वों द्वारा खंडित की गई बाबा साहब अहिरवार की प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा स्थापित करने की बात कही।
विज्ञापन
खंडित प्रतिमा का अवलोकन करते अजा आयोग के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य प्रदीप अहिरवार ने गुरुवार को सीहोर जिले के ग्राम मुस्करा का दौरा किया और स्कूल परिसर में स्थापित भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सरपंच, सचिव समेत अन्य ग्रामीणों से भेंट की।
अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य प्रदीप अहिरवार ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का सभी समाज और पूरे देश में सम्मान है। उनके द्वारा दिखाए रास्ते पर चलकर ही भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे श्रेष्ठ लोकतंत्र माना जाता है।
उन्होंने कहा कि समाज में वैमनस्यता के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के मामले में पूरी संवेदनशीलता से कार्रवाई करती है। गांव में सुख-शांति और समग्र विकास सामाजिक समरसता से ही सम्भव है। उन्होंने कहा कि मिल-जुल कर रहने से आपसी मतभेद समाप्त और वैमनस्यता खत्म होती है।
विज्ञापन
बीते दिनों हुई घटना का जिक्र करते हुए प्रदीप अहिरवार ने कहा कि अज्ञात लोगों द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था। क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर बाबा साहब की नवीन प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
बता दें बीते मंगलवार को मुस्करा गांव के एक स्कूल में स्थापित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा की नाक किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दी थी, जिस पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।