फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Like a bride being decorated 187-year-old church for Christmas, it took 27 years to build

सीहोर: क्रिसमस के लिए 187 साल पुराने चर्च को सजाया जा रहा दुल्हन की तरह, इसे बनने में लगे थे 27 साल

Wed, 22 Dec 2021 02:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Dec 2021 02:24 PM IST
सार

पुराने इंदौर-भोपाल हाईवे किनारे स्थित ऑल सेंट्स चर्च क्रिसमस के लिए दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 187 साल पुराने इस चर्च के निर्माण में करीब 27 साल लगे थे। क्रिसमस पर यहां बड़ी संख्या में समाजजन आते हैं।

विज्ञापन
Sehore: Like a bride being decorated 187-year-old church for Christmas, it took 27 years to build
सीहोर का ऑल सेंट्स चर्च - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुराने इंदौर-भोपाल हाईवे किनारे स्थित ऑल सेंट्स चर्च क्रिसमस के लिए दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 187 साल पुराने इस चर्च के निर्माण में करीब 27 साल लगे थे। क्रिसमस पर यहां बड़ी संख्या में समाजजन आते हैं।

विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक ऑल सेंट्स चर्च का निर्माण सन् 1834 में अंग्रेजी हुकूमत के पहले पॉलिटिकल एजेंट जेडब्ल्यू ओसबार्न ने अपने भाई की याद में बनवाया था। यह चर्च भोपाल रियासत का पहला चर्च था। अंग्रेज अधिकारी यहां प्रार्थना करने के लिए आया करते थे। सीवन नदी के किनारे बने इस चर्च में पहली बार 1860 में प्रार्थना की गई थी। तभी से यहां मसीही परिवार प्रार्थना करते आ रहे हैं। 

विज्ञापन
यह चर्च स्कॉटलैंड में बने चर्च को देखकर बनवाया गया था। चर्च के आसपास बांसों के झुरमुट लगाए गए, जिससे कि उसी तरह का वातावरण मिल सके। चर्च की दीवारें लाल पत्थर से बनाई गई हैं, खूबसूरत नक्काशी की गई। बताया जाता है कि 1818 में भोपाल रियासत अंग्रेजी हुकूमत के कब्जे में आ गई और करीब छह साल बाद अंग्रेजी हुकूमत ने यहां सैनिक छावनी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


1834 में पहले पॉलीटिकल एजेंट के रूप में जेडब्ल्यू ओसवार्न सीहोर आए। उन्होंने चर्च और उसके आसपास के इलाके को सुंदर और हरा भरा बनाया। यह चर्च भोपाल रियासत का पहला चर्च था, इसीलिए इस चर्च में भोपाल और उसके आसपास रहने वाले अंग्रेज अधिकारी अक्सर प्रार्थना के लिए आया जाया करते थे। आज भी क्रिसमस पर यहां की रंगत देखने काबिल होती है। बड़ी संख्या में समाजजन यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed