फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Historical Nishan of 85 feet established in Shri Gurdwara Sahib, 25 sevadars from Indore established

सीहोर: श्री गुरुद्वारा साहिब में 85 फीट के ऐतिहासिक निशान की स्थापना, इंदौर से पहुंचे 25 सेवादारों ने किया स्थापित

Tue, 05 Apr 2022 01:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 01:01 PM IST
सार

सीहोर के गंगा आश्रम स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और सिख समाज की अध्यक्ष अमिता अरोरा की पहल पर 85 फीट के ऐतिहासिक निशान साहिब की स्थापना हुई।
 

विज्ञापन
Sehore: Historical Nishan of 85 feet established in Shri Gurdwara Sahib, 25 sevadars from Indore established
श्री गुरुद्वारा साहिब में 85 फीट के ऐतिहासिक निशान साहिब की स्थापना हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर के गंगा आश्रम स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और सिख समाज की अध्यक्ष अमिता अरोरा की पहल पर 85 फीट के ऐतिहासिक निशान साहिब की स्थापना हुई।
विज्ञापन


जिले के इतिहास में यह सबसे लम्बा निशान साहिब बन गया है। इसकी ऊंचाई एकदम 85 फीट है। इसकी स्थापना करने के लिए पंजाब के तरणतारण स्थित बाबा तारा सिंह और बाबा घोला सिंह के निर्देश पर इंदौर से 25 सेवादारों ने इसे बिना किसी आधुनिक उपकरण की मदद लिए प्राचीन परंपरा से चली आ रही विधा से स्थापित किया। केवल रस्सियों से बांधकर इसे गंगा आश्रम स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में लाया गया फिर अरदास करके इसकी विधिविधान से स्थापना की गई। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंदौर से 25 सेवादारों ने स्थानीय सिख भाइयों के सहयोग से इसे जमीन में बिना गाड़े केवल हवा में खड़ा किया। अब इसका प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले का यह गंगा आश्रम स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब 1923 में स्थापित किया गया था। इस गुरुद्वारे का समय के साथ जीर्णोद्धार किया गया, लेकिन पिछले सत्र में जबसे नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अमिता अरोरा सिख समाज की अध्यक्ष बनीं, उसके बाद इस श्री गुरद्वारे साहिब में लाखों रुपये के विकास कार्यों से यहां एक से बढ़कर एक नव निर्माण हुए हैं। मुख्य द्वार का निर्माण, मुख्य गुम्बज, फ्रंट गुम्बज, दोनों हॉल का जीर्णोद्धार हुआ है। इस मौके पर सिख समाज की अध्यक्ष अमिता अरोरा, वरिष्ठ सदस्य सरदार महेंद्र सिंह खनूजा, सरदार चन्ना भईया, सरदार गोल्डी समेत सिख समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed