फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Cyber fraud is happening every other day in the district, 176 complaints of cyber fraud registered in the year 2021

सीहोर: जिले में हर दूसरे दिन हो रही सायबर धोखाधड़ी, साल 2021 में साइबर धोखाधड़ी की 176 शिकायत दर्ज

Fri, 31 Dec 2021 06:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 31 Dec 2021 06:42 PM IST
सार

सीहोर जिले में अब सायबर क्राइम भी अपना शिकंजा कसता जा रहा है। साल 2021 में फाइबर धोखाधड़ी की 176 शिकायत दर्ज हुईं। यानी हर दूसरे दिन एक व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुआ। इनमें बदमाशों ने लोगों से करीब 97 लाख रुपये की मोटी रकम की चपत लगा दी।
 

विज्ञापन
Sehore: Cyber fraud is happening every other day in the district, 176 complaints of cyber fraud registered in the year 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

सीहोर जिले में अब सायबर क्राइम भी अपना शिकंजा कसता जा रहा है। साल 2021 में फाइबर धोखाधड़ी की 176 शिकायत दर्ज हुईं। यानी हर दूसरे दिन एक व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुआ। इनमें बदमाशों ने लोगों से करीब 97 लाख रुपये की मोटी रकम की चपत लगा दी।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो जिले में साल 2021 में साइबर फ्रॉड से संबंधित पुलिस को कुल 176 शिकायत प्राप्त हुईं। जिसमें 41 शिकायतों में अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसमें 97, 37, 277 रुपये की ठगी हुई। कार्रवाई के दौरान कुल फ्रीज की गई राशि 1,36,166 रुपये और शिकायतकर्ता को वापस कराई गई राशि 5,51,066 रुपये है।
विज्ञापन


सबसे चौंकाने वाली जानकारी फेसबुक, इंस्टाग्राम के संबंध में पुलिस को प्राप्त 52 शिकायतों में 7 में अपराध पंजीबद्ध किया गया। 6 प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान पेश किया। मामले में सीहोर एसपी मयंक अवस्थी का कहना है कि पुलिस को किसी भी मामले में फरियादी शिकायत करते हैं तो मामला दर्ज किया जाता है। अपराधियों पर हर मामले में सख्त कार्रवाई की गई है और जांच भी हर बिंदु की जाती है। इसके साथ ही बढ़ते सायबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए संसाधनों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed