{"_id":"62564ce80447d773f74f7658","slug":"sehore-collector-said-in-tl-meeting-make-arrangements-immediately-after-receiving-drinking-water-crisis-or-complaint-take-strict-action-against-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएल बैठक में बोले सीहोर कलेक्टर: पेयजल संकट या शिकायत मिलने पर तुरंत व्यवस्था करें, अपराधियों पर बरतें सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएल बैठक में बोले सीहोर कलेक्टर: पेयजल संकट या शिकायत मिलने पर तुरंत व्यवस्था करें, अपराधियों पर बरतें सख्ती
Wed, 13 Apr 2022 09:39 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 13 Apr 2022 09:39 AM IST
सार
सीहोर जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने विभागीय गतिविधियों तथा समय सीमा वाले विभागीय परिपत्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीहोर जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रदेश सरकार द्वारा पुन: प्रारंभ की जा रही है। इसकी शुरुआत नसरूल्लागंज में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मलेन से होगी। इस सामूहिक विवाह सम्मलेन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे और वर-वधुओं को आशीर्वाद देंगे। ये जानकारी सीहोर जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने दी। उन्होंने विभागीय गतिविधियों तथा समय सीमा वाले विभागीय परिपत्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ठाकुर ने नसरुल्लागंज एसडीएम तथा सामाजिक न्याय विभाग को निर्देश दिए कि इस सम्मलेन को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए समय पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ठाकुर ने जिले में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की वर्तमान स्थिति की नियमित जानकारी ली जाए तथा जहां आवश्यक हो वहां पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पेयजल संकट की शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पेजयल व्यवस्था के निर्देश दिए। कलेक्टर ठाकुर ने जनपद स्तर पर बैठक आयोजित कर पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए आवश्यकता अनुसार पेयजल के प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कलेक्टर ने आगामी तीर्थ यात्रा में जिले से जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों की व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम एवं नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी जनपदों से वरिष्ठजनों को सुविधाजनक ढंग से भोपाल स्टेशन पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले के वरिष्ठजनों के साथ यात्रा में जाने वाले सहायक को इस यात्रा से संबंधित एवं अपने जिले से जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों की पूरी जानकारी हो।
कलेक्टर ठाकुर ने शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने तथा भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रदेश में अव्वल आने पर सभी एसडीएम, तहसीलदार को बधाई दी। उन्होंन कहा कि जिले भर में ऐसे भूमाफियाओं और अतिक्रमणकर्ताओं को चिन्हित कर नियमित कार्रवाई की जाए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शराब माफियाओं के विरुद्ध सख्ती करने तथा अपराधियों की सम्पत्तियों की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए। जिले में महिलाओं तथा बच्चियों के साथ अपराध करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।
ठाकुर ने कलेक्टर-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस में ग्रामीण विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत को प्रदेश में टॉप-5 में आने के लिए जिला पंचायत सीईओं एवं उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को प्रारंभ हुए जल अभिषेक अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण के समस्त कार्य तथा अमृत सरोबर के कार्य 15 जून तक पूर्ण कर लिए जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने शेष हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा श्री ठाकुर ने बुधनी प्रज्जवल की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को उनके विभाग की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। रबी उपार्जन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार गुणवत्ता का गेहूं खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि बिना स्लॉट बुक करे अथवा निर्धारित तिथि के पहले उपार्जन केन्द्र में आने वाले गेहूं को नहीं रखा जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि 11811 किसानों से 92281 एमटी गेहूं की खरीदी की गई। इसी प्रकार चने की 12689 एमटी खरीदी की गई। चने के लिए 9695 किसानो ने पंजीयन कराया, जिसमें 727 किसानों से चना खरीदा जा चुका है।