फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: A trolley full of women and children returning after seeing Bhilat Dev overturned, 24 women injured, 9 referred to Bhopal, three in critical condition

सीहोर: भिलट देव के दर्शन कर लौट रहीं महिलाओं व बच्चों से भरी ट्रॉली पलटी, 24 महिलाएं घायल, 9 भोपाल रेफर, तीन की हालत गंभीर

Wed, 15 Dec 2021 01:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 01:57 PM IST
सार

नसरुल्लागंज तहसील के बोरखेड़ा के समीप महिलाओं-बच्चों से भरी ट्रॉली मंगलवार शाम को पलट गई। हादसे में 24 महिलाएं घायल हो गईं। 9 को भोपाल रेफर किया गया है। इनें तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
 

विज्ञापन
Sehore: A trolley full of women and children returning after seeing Bhilat Dev overturned, 24 women injured, 9 referred to Bhopal, three in critical condition
घायल महिलाओं का सीहोर के अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नसरुल्लागंज तहसील के बोरखेड़ा के समीप महिलाओं-बच्चों से भरी ट्रॉली मंगलवार शाम को पलट गई। हादसे में 24 महिलाएं घायल हो गईं। 9 को भोपाल रेफर किया गया है। इनें तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार ढाई दिनों का उपवास खोलने देवास जिले के खातेगांव तहसील के तहत आने वाले अमेली गनौरा गांव की महिलाएं मंगलवार को नसरुल्लागंज तहसील के रूजनखेड़ी स्थित भीलट देवधाम पहुंचीं, जहां से दर्शन कर देर शाम 7 बजे अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान नसरुल्लागंज तहसील के बोरखेड़ा के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिससे ट्रॉली में सवार करीब 24 महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन


घटना के तत्काल बाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस व 100 डायल से भी घायलों को सिविल अस्पताल लाई। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से 9 महिलाओं को भोपाल रेफर किया गया, जिनमें तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इनमें से कई महिलाओं की हड्डी में फ्रैक्चर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगहन माह के उजाले पखवाड़े के दूसरे मंगलवार को क्षेत्र के धार्मिक स्थल रूजनखेड़ी भिलट-भान देव स्थान पर हजारों की संख्या में महिलाएं ढाई दिनों के उपवास को पूरा करने के लिए पहुंची थीं। मान्यता है कि यह व्रत महिलाओं के द्वारा अपने परिवार की सुख समृद्धि व सभी की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। इस व्रत को पूरा करने के लिए ग्राम अमेली गनौरा से भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर दो दर्जन से भी अधिक महिलाएं रूजनखेड़ी सुबह ही पहुंच गई थीं। महिलाओं ने पूरे दिन यहां पूजा-अर्चना की और देर शाम 6 बजे वापस अपने गांव जाने के लिए निकल गईं, लेकिन इसी बीच शाम 7 बजे के लगभग बोरखेड़ा के समीप ट्रैक्टर का हिच अचानक से टूट गया, जिससे ट्रॉली, ट्रैक्टर से अलग होकर पलट गई।


घटना कैसे घटित हुई यह महिलाएं भी नहीं समझ सकीं। राहगीरों ने मदद की और इसकी सूचना तत्काल 100 डायल को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद लेकर सभी घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल नसरुल्लागंज भर्ती कराया। घटना में गंभीर रूप से घायल 9 महिलाओं को अस्पताल प्रबंधन ने भोपाल रेफर किया। जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed