{"_id":"14d92b73e481cf32cb88286e3d98d976","slug":"search-ur-driver-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन खोजिए आया, गार्ड या ड्राइवर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन खोजिए आया, गार्ड या ड्राइवर!
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Aug 2013 04:30 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में इंदौर जिला प्रशास की तरफ से तैयार की गई सरकारी वेबसाइट रोजगारऑनलाइन डॉट इन (http://www.rozgaaronline.in) पर अब आप घर के लिए आया, केयरटेकर, महिला ड्राइवर और गार्ड भी खोज सकते हैं।
विज्ञापन
इस वेबसाइट को अपडेट कर नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इस पर पढ़े-लिखे बेरोजगारों के साथ ही घर में कामकाज करने वालों का डाटा भी है।
यह सभी सरकार से ट्रेनिंग प्राप्त लोग हैं। बेरोजगारों को उनकी कुशलता के अनुसार ट्रेनिंग देकर रोजगार के लिए उनके आवेदन यहां अपलोड किए जा रहे हैं।
जिन्हें इनकी जरूरत हो वह भी आवेदन डाल सकते हैं। संबंधित बेरोजगार को उसके काम के लिए भेज दिया जाएगा। पुलिस वैरिफिकेशन के लिए प्रशासन रोजगार प्राप्त करने वाले व्यक्ति की थाने में सूचना भी भेज देगा।
विज्ञापन
वेबसाइट पर अभी तक चार हजार से अधिक विविध क्षेत्रों में ट्रेनिंग प्राप्त बेरोजगारों के डाटा अपलोड हो चुके हैं। जल्द ही प्रशासन जिला शहरी विकास अभिकरण कार्यालय में एक कॉल सेंटर भी स्थापित कर रही है, जिस पर फोन कर बेरोजगार अपने रोजगार संबंधी समाधान प्राप्त कर सकेंगे। वेबसाइट की लिंक इंदौर डॉट एनआईसी डॉट इन से भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
घरों में ही मौजूद हैं कई छोटे रोजगार
घर में ही माली, ड्राइवर, आया जैसे कई छोटे रोजगार लोगों के लिए मौजूद है। इनसे लोग जीवनयापन के लिए ठीक वेतन प्राप्त कर सकते हैं। जिन रोजगार की मांग होगी हम बेरोजगारों को उसकी अधिक ट्रेनिंग देंगे।
- आकाश त्रिपाठी,कलेक्टर
