मध्यप्रदेश: अपनी ही सरकार के विरोध में उतरे सिंधिया, कहा- कर्जमाफी पर पूरा नहीं हुआ वादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ होना चाहिए। भिंड में लोगों को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा, 'किसानों का कर्ज पूरी तरह से माफ नहीं किया गया है। केवल 50 हजार रुपये का कर्ज माफ किया गया है जबकि हमने कहा था कि दो लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। दो लाख रुपये तक के कर्ज को माफ किया जाना चाहिए।
यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस के अंदर ही कर्जमाफी को लेकर सवाल उठे हों। इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी कमलनाथ सरकार की इस योजना पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने किसानों की पूरी तरह से कर्जमाफी न होने पर राहुल गांधी को जनता से माफी मांगने तक के लिए कह दिया था।
कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने भोपाल में कहा था, 'हम राज्य में किसानों से किया कर्जमाफी का वादा पूरा करने में सफल नहीं रहे हैं। राहुल गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि कर्जमाफी में कितना समय लगेगा। इससे उन किसानों के बीच अच्छा संदेश जाएगा जो नाराज हैं।'
बता दें कि मध्यप्रदेश में पिछले साल कांग्रेस सरकार किसानों की कर्जमाफी का वादा करके सत्ता में आई थी। सरकार ने कर्जमाफी के तहत कुछ किसानों का कर्ज माफ किया है लेकिन कितनों को इस योजना का फायदा असल में मिला इसके आंकड़े स्पष्ट नहीं हैं। राज्य के किसानों की एक बड़ी संख्या अब भी इस योजना से अछूती है। यही कारण है कि उसके अंदर कमलनाथ सरकार के प्रति नाराजगी है।
Madhya Pradesh: Poster of Congress leader Jyotiraditya Scindia along with Prime Minister Narendra Modi and Home Minister Amit Shah, put up in Bhind. The poster was put up by BJP Bhind District Coordinator after Scindia's support for abrogation of Article370. pic.twitter.com/gyr2cjjpgY
— ANI (@ANI) October 11, 2019
वहीं दूसरी ओर भिंड में सिंधिया का एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में वह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निष्प्रभावी करने के सरकार के फैसले का समर्थन कर रहे हैं। जिसके बाद भाजपा के भिंड जिला समन्वयक ने यह पोस्टर लगाया।
