{"_id":"5e4baac38ebc3ef26c09a53d","slug":"school-is-running-without-a-building-in-katni-officials-trust-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शहडोल में खुले में चल रहा प्राथमिक स्कूल, अधिकारियों ने दिया छत देने का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: शहडोल में खुले में चल रहा प्राथमिक स्कूल, अधिकारियों ने दिया छत देने का भरोसा
Wed, 19 Feb 2020 09:51 AM IST
Trainee Trainee
एएनआई, भोपाल
एएनआई, भोपाल
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 19 Feb 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
खुले में चल रहा प्राथमिक स्कूल
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के खंड में एक प्राथमिक स्कूल बिना इमारत के चल रहा है। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी का कहना है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। जिले के अधिकांश स्कूलों के लिए भवनों का निर्माण किया गया है। यदि कोई स्कूल बिना इमारत के चल रहा है तो हम इसके लिए निर्माण का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: A primary school in Khand, Shahdol is functioning without a building.District Education Officer says,"I'm not aware of it. Buildings have been constructed for most of the schools in district.If there is a school without building,we'll try to construct one for it". pic.twitter.com/JTJLzKvbVx
— ANI (@ANI) February 19, 2020विज्ञापन
वहीं, कटनी जिले में भी एक स्कूल बिना इमारत के चल रहा है। यह स्कूल छह साल पहले शुरू हुआ था। कटनी के मुख्य शिक्षा अधिकारी जगदीश चंद्र गोमो ने कहा, मैंने स्वयं स्थिति का संज्ञान लिया है।विद्यालय का निर्माण जल्द ही शुरू होगा तथा उसके लिए हरसंभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
स्कूल इमारत उपलब्ध नहीं होने के कारण छात्रों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के एक शिक्षक ने मंगलवार को बताया कि यह स्कुल ग्राम कैलावाड़ा कला में है। स्कूल 2014 में शुरू हुआ था। हमारे सिर पर छत नहीं है। हम गर्मियों और बरसात के मौसम में बहुत सारी समस्याओं का सामना करते हैं।
उन्होंने कहा, हम उचित सुविधाएं प्रदान करने का अनुरोध कर रहे हैं ताकि इन छात्रों की पढ़ाई को नुकसान न हो। इसपर अधिकारियों ने मदद का आश्वासन दिया है।
