फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sawan 2024: Enthusiasm was seen among the devotees of Bhole, they queued up to see Lord Pashupatinath.

Sawan 2024: भोले के भक्तों में दिखा उत्साह, कतारबद्ध होकर किए भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन

Mon, 22 Jul 2024 07:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 07:58 PM IST
सार

मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में प्रबंध समिति द्वारा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगातार 16 वर्षो से मनोकामना अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। मनोकामना अभिषेक में आज प्रथम दिवस करीब 30 श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
Sawan 2024: Enthusiasm was seen among the devotees of Bhole, they queued up to see Lord Pashupatinath.
मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में लगी दर्शनार्थियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान शिव की आराधना का पर्व सावन सोमवार से शुरू हो गया है। सावन माह और सोमवार होने के चलते भगवान पशुपतिनाथ मंदिर सहित नगर व जिले के अन्य मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ रही। सुबह से ही भक्तों का पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने यहां कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। जिला प्रशासन द्वारा सावन माह की शुरुआत और सोमवार को देखते हुए सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


सावन माह के पहले दिवस सोमवार का विशेष संयोग रहा, जिसके चलते पशुपतिनाथ मंदिर सहित नगर व जिले के अन्य शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। विश्व प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ के पट सुबह पांच बजे खुलते ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह पट खुलने के बाद मंदिर पुजारी कैलाश भट्ट व विद्वान आचार्यों द्वारा भगवान पशुपतिनाथ का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ का फूलों से विशेष शृंगार कर मंगला आरती की गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए। सावन माह का पहला दिन और सोमवार का विशेष संयोग होने की वजह से भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यहां कतारबद्ध होकर भक्तों ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर फल फूल व धतूरा अर्पित किया। 
विज्ञापन


मनोकामना अभिषेक में भी लोगों ने लिया भाग
मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में प्रबंध समिति द्वारा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगातार 16 वर्षो से मनोकामना अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। मनोकामना अभिषेक में आज प्रथम दिवस करीब 30 श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed