फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satyendra Singh Solanki of Damoh play Santoor on the day of consecration in Ayodhya

MP News: दमोह के सत्येंद्र अयोध्या में करेंगे संतूर वादन, प्राण प्रतिष्ठा से दो घंटे पहले होगी प्रस्तुति

Wed, 17 Jan 2024 05:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 17 Jan 2024 05:37 PM IST
सार

अब 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन हटा के सत्येंद्र सिंह सोलंकी संतूर वादन करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा से दो घंटे पहले उनकी प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन
Satyendra Singh Solanki of Damoh play Santoor on the day of consecration in Ayodhya
सत्येंद्र सिंह सोलंकी संतूर वादक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हटा का बेटा अयोध्या में अपनी कला की प्रस्तुति देगा। अयोध्या में बने विशाल मंदिर में जहां भगवान रामलला विराजमान हो रहे हैं, उस स्थल से बुंदेलखंड की उपकाशी कही जाने वाली हटा नगरी से कई पहलू जुड़े हैं। 1992 में नगर से पद यात्रा करते हुए 32 कार सेवक अयोध्या पहुंचे थे, वह विवादित ढांचा ढहने के दौरान वहां उपस्थित थे। 

विज्ञापन


वहीं, अब 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन हटा के सत्येंद्र सिंह सोलंकी संतूर वादन करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा से दो घंटे पहले उनकी प्रस्तुति होगी। हटा में ही जन्में सत्येंद्र को संतूर वादन का निमंत्रण मिलने पर हटावासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन

 
सतेंद्र सिंह सोलंकी हटा डाइट में साल 2005 तक संगीत शिक्षक रहे अजय सिंह सोलंकी के बेटे हैं। वह वर्तमान में मप्र की राजधानी भोपाल में रहते हैं। हालांकि, उनका परिवार हटा में ही है जो निरंतर संगीत साधना में लगा हुआ है। सतेंद्र ने संगीत की शिक्षा अपने पिता के साथ संगीतकार ओमप्रकाश चौरसिया और गुंदेचा बंधुओं के सानिध्य में ली है। वह दूरदर्शन और आकाशवाणी के ए श्रेणी के कलाकार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed