फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satta Ka Sangram: Election chariot in Ratlam, will know the issues from the public

Satta Ka Sangram: रतलाम में गुरुवार को पहुंचेगा चुनावी रथ, जनता से जानेंगे मुद्दे, नेताओं से मांगेगे जवाब

Wed, 08 May 2024 11:03 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 May 2024 11:03 PM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज यानी गुरुवार को मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में पहुंचेगा। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता सवालों के जवाब देंगे।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Election chariot in Ratlam, will know the issues from the public
रतलाम में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। जो आज नौ मई यानी गुरुवार को मध्यप्रदेश के रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे।

विज्ञापन


यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। इसी के तहत सुबह चाय पर चर्चा की जाएगी। फिर दोपहर को मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की जाएगी। राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल-जवाब होंगे।
विज्ञापन


रतलाम-झाबुआ का सियासी समीकरण
रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है। यहां से कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा है तो भाजपा ने अनिता नागर सिंह चौहान पर दांव लगाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के गुमान सिंह डामोर जीतकर चुने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।


इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed