फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Youngest sarpanch became Modi's special guest, read who is Ragini Patel who raised the honor of Satna

Satna: सबसे कम उम्र की सरपंच बनीं मोदी की खास मेहमान, पढ़ें कौन हैं सतना का मान बढ़ाने वाली रागिनी पटेल

Thu, 15 Aug 2024 08:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 08:55 PM IST
सार

लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और ध्वजारोहण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र की सरपंच रागिनी पटेल अतिथि के रूप में शामिल हुई हैं। 

विज्ञापन
Youngest sarpanch became Modi's special guest, read who is Ragini Patel who raised the honor of Satna
सतना की सरपंच रागिनी पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में हुए देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मप्र से 10 महिला सरपंचों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और ध्वजारोहण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र की सरपंच अतिथि के रूप में शामिल हुई हैं। अतिथि के रूप में सम्मान पाकर रागिनी पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है।
विज्ञापन


अतिथि बनीं मध्य प्रदेश की 10 महिला सरपंचों में ग्राम झिरिया कोपरिहान की सरपंच रागिनी पटेल ने भी सतना जिले का प्रतिनिधित्व किया। जिन्हें केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान भी मिला है। सरपंच रागिनी का अतिथि के रूप में चयन होने की वजह मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र की महिला सरपंच होना है। रागिनी कई चुनौतियों का सामना करके पंचायत की बागडोर थामे हुए हैं। सही तरीके से पंचायत का संचालन कर रही हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sehore: दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुईं सीहोर की लखपति दीदी और ड्रोन दीदी
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच रागिनी पटेल ने बताया कि 10 दिन पहले हमें भोपाल बुलाया गया। भोपाल से सभी को एकसाथ दिल्ली ले जाया गया। जहां रुकने की व्यवस्था अच्छी रही। मैंने बचपन से टीवी पर लाल किले से प्रधानमंत्री का भाषण सुनती थी। आज गुरुवार को कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुई। लाल किले पर ध्वजारोहण को देखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संदेश को साक्षात सुना है।

किसान की बेटी हैं रागिनी
अमरपाटन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत झिरिया कोपरिहान में ओबीसी वर्ग के लिए अनारक्षित महिला सीट थी। 24 वर्षीय रागिनी पटेल ने 7 प्रतिद्वंदियों को पराजित कर 20 वोटों से जीत हासिल की थी। रागिनी के पिता रामाश्रय पटेल कृषक हैं और गांव में ही रह कर खेती बाड़ी करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed