फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore's Lakhpati Didi and Drone Didi participated in the Independence Day celebrations organized in Delhi.

Sehore: दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुईं सीहोर की लखपति दीदी और ड्रोन दीदी

Thu, 15 Aug 2024 08:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 08:03 PM IST
सार

सीहोर के लिए आज गर्व का दिन था। इलाके की दो प्रतिभावान महिलाएं पीएम मोदी के निमंत्रण पर दिल्ली पहुंची थीं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्होनें सहभागिता की। 

विज्ञापन
Sehore's Lakhpati Didi and Drone Didi participated in the Independence Day celebrations organized in Delhi.
दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के समारोह में शामिल हुईं महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीहोर की दो प्रतिभाएं दिल्ली में आयोजित समारोह में शरीक हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीहोर जिले के आष्टा विकासखंड के सिद्धीकगंज निवासी लखपति दीदी त्रिवेणी शर्मा तथा इछावर विकासखंड के ग्राम बिछौली निवासी ड्रोन दीदी संगीता मालवीय को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आमंत्रण पाकर दोनों दीदियां दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुईं।
विज्ञापन


 

Sehore's Lakhpati Didi and Drone Didi participated in the Independence Day celebrations organized in Delhi.
सीहोर की लखपति दीदी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आष्टा विकासखंड के सिद्धीकगंज की रहने वाली त्रिवेणी शर्मा आम ग्रामीण घरेलु महिला की तरह जीवन यापन कर रही थीं। उनके पति  गणेश शर्मा की पान की दुकान थी, जिससे परिवार का गुजारा मुश्किल से होता था। त्रिवेणी अक्टूबर 2018 में शिवशंकर स्वसहायता समूह से जुड़ीं और अन्य सदस्यों की भांति 15 हजार रुपये की बचत स्वसहायता समूह में कर चुकी हैं। उन्होंने स्वसहायता समूह से ऋण लेकर जनरल स्टोर व डेयरी के संचालन से अपने काम की शुरुआत की। उन्होंने एक हजार रुपये से ऋण लेना शुरू किया और ऋण चुकाने के बाद पुन: 50 हजार रुपये का ऋण लिया और दूध डेयरी की शुरुआत की। त्रिवेणी बताती हैं कि पति की आमदनी को छोड़कर वे 10 हजार से 12 हजार रुपये तक कमा लेती हैं। इस तरह त्रिवेणी शर्मा लखपति दीदी बन गईं।

ये भी पढ़ें: Satna: सबसे कम उम्र की सरपंच बनीं मोदी की खास मेहमान, पढ़ें कौन हैं सतना का मान बढ़ाने वाली रागिनी पटेल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sehore's Lakhpati Didi and Drone Didi participated in the Independence Day celebrations organized in Delhi.
सीहोर की ड्रोन दीदी - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन दीदी संगीता मालवीय की कहानी
जिले के इछावर विकासखंड के ग्राम बिछौली निवासी ड्रोन दीदी संगीता मालवीय बताती हैं कि मैंने 25 हजार रुपये की बचत के साथ समूह से जुड़कर ऋण लेकर अपनी जरूरतें पूरी की और समय पर पैसा वपस करती रही। समूह मे मेरी सक्रियता को देखते हुए मुझे ग्राम संगठन में चुना गया। मैंने समूह से 6 हजार रुपये का ऋण लेकर तुलसी की खेती प्रारंभ की। इससे मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगी। अब मेरी आमदनी एक लाख 20 हजार सालाना हो गई है। इसके साथ ही मैं यहां की फॉर्मल प्रोड्यूसर कंपनी की डायरेक्टर भी चुन ली गई हूं और विकासखंड में स्व सहायता समूह के माध्यम से मेरी अपनी एक पहचान बन गई है।

उन्होंने बताया कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रोन दीदी योजना अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया और अब ड्रोन उड़ाने का कार्य भी कर रही हूं। गत सात सालों के सफर में स्वयं की स्थिति सुधारने के साथ ही सैकड़ों महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने का प्रयत्न किया और उन्हें विभिन्न गतिविधियों से जोड़ते हुए आज लखपति दीदी की श्रेणी में ला खड़ा किया है। उन्होंने बताया कि उनके स्व-सहायता समूह ने गत रबि उपार्जन में गेहूं उपार्जन का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed