फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   woman reached the district hospital with the dead body of a newborn in a bag In Satna,

Satna News: झोले में नवजात का शव लेकर जिला अस्पताल पहुंची महिला, बोली- इलाज कर दो इसका; मचा हड़कंप

Sun, 19 May 2024 03:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 May 2024 03:46 PM IST
सार

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला नवजात का शव झोले में लेकर पहुंच गई। महिला के हाथ में जिसने भी झोला देखा और जब उन्हें पता चला कि झोले में नवजात का शव है तो हर कोई हैरान हो गया। 
 

विज्ञापन
woman reached the district hospital with the dead body of a newborn in a bag In Satna,
झोले में नवजात का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिला अस्पताल में शनिवार को एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला नवजात का शव झोले में भरकर पहुंची। महिला के हाथ में जिसने भी झोला देख और जब उन्हें पता चला कि झोले में नवजात का शव है तो हर कोई आश्चयचकित होकर रह गया।

विज्ञापन


इस मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन के पास पहुंचने पर महिला की पतासाजी शुरू की। बाद में पता चला कि जिस महिला के हाथ में झोला था उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला का नाम सविता सिंह परिहार पति अभय सिंह परिहार उम्र 39 वर्ष निवासी जवाहर नगर गली नंबर-7 की रहने वाली है।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराने के बाद पिता को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि महिला विगत एक वर्ष से माइग्रेन की बीमारी है। जिसके चलते वह चीजों को भूल जाती है और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed