फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   There was a fierce fight between the consumer and the outsourced employee of the electricity department

MP News: उपभोक्ता और बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी के बीच जमकर हुई मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज

Sat, 16 Mar 2024 03:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 16 Mar 2024 03:23 PM IST
सार

MP News: सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में आज उपभोक्ता और बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी के बीच जमकर मारपीट हो गई।

विज्ञापन
There was a fierce fight between the consumer and the outsourced employee of the electricity department
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सतना में बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी और उपभोक्ता के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है कि बिजली विभाग के कर्मचारी मजीद और उपभोक्ता दादू लाल यादव के बीच बिजली कटौती को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के कारण दोनों पक्ष घायल हो गये।

विज्ञापन

27 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया
बता दें कि उपभोक्ता दादू लाल पर करीब 27 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है, जिसकी वसूली के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पिछले दिनों उपभोक्ता के घर महादेवा गए थे। जहां उपभोक्ता और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया और जिसकी शिकायत अधिकारियों से सिविल लाइन में की गई। थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी और उपभोक्ता की बिजली भी काट दी गयी। इससे नाराज उपभोक्ता आज अपने अन्य साथियों के साथ बिजली विभाग कार्यालय पहुंचा और मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed